धान खरीदी में इस बार क्या होगा खास? बलौदाबाजार में केंद्रों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश, किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर।

धान खरीदी में इस बार क्या होगा खास? बलौदाबाजार में केंद्रों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश, किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर।

समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन  तैयारी हेतु दिशा निर्देश जारी

जिले मे अब तक 168939 किसान पंजीकृत,नवीन किसान पंजीयन 31अक्टूबर तक

बलौदाबाजार-भाटापारा  : खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी केन्द्रो के माध्यम से किसानो से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन किया जाएगा। धान उपार्जन की तैयारी हेतु राज्य शासन द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन मे धान खरीदी की तैयारी जिले मे जोरों पर है।

जारी निर्देश मे कहा गया है कि धान उपार्जन हेतु केन्द्र का चिन्हांकन करते समय विशेष रूप से यह ध्यान रखा  जाए कि ऐसे स्थानों की भूमि समतल हो एवं पर्याप्त रूप से ऊंचा स्थान पर हो जिससे आकस्मिक वर्षा की स्थिति में संग्रहित धान के खराब होने की स्थिति निर्मित न हो। उपार्जन केन्द्र स्तर पर धान के सुरक्षित संग्रहण हेतु आवश्यक संख्या में पॉलिथीन कवर, डनेज सामग्री, सीमेंट ब्लॉक, फ्लाई ऐश ब्रिक्स एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था भी उपार्जन केन्द्रों में उपलब्ध होना चाहिए।

सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी के लिये नमी की जांच हेतु आर्द्रतामापी यंत्र रखे जाएंगे।सभी खरीदी केन्द्रो में आर्द्रतामापी यंत्र चालू अवस्था में होने चाहिए। आर्द्रतामापी यंत्र का कैलीब्रेशन यथाशीघ्र धान खरीदी प्रारंभ होने के पूर्व करा लिया जाए । जिन स्थानों पर आर्द्रतामापी यंत्र उपयोग योग्य नहीं है, वहां समिति द्वारा नये आर्द्रतामापी यंत्र की व्यवस्था किया जाए।

गत वर्ष अनुसार बायोमेट्रिक आधारित धान खरीदी हेतु आवश्यक व्यवस्था,धान खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र के माध्यम से की जाएगी।विधिक मापविज्ञान के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र का सत्यापन समयानुसार कराया जाएगा। खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी व्यवस्था के संबंध में संलग्न चेक लिस्ट अनुसार कार्यवाही की जाए। विगत वर्षों में उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी हेतु प्रयुक्त किए गए कम्प्यूटर, प्रिन्टर, जनरेटर एवं यू.पी.एस. का परीक्षण करा लिया जाए एवं यदि कोई उपकरण चालू हालत में न हो तो तत्काल उसमें सुधार करा लिया जाए। ये सभी उपकरण चालू हालत में हैं एवं कम्प्यूटर के इंस्टालेशन का कार्य उपार्जन केन्द्र में किया जा चुका है, इस आशय का प्रमाण-पत्र संबंधित सहकारी समिति के प्रबंधक से प्राप्त किया जाए। नये खरीदी केन्द्रो में कम्प्यूटर, प्रिन्टर, जनरेटर एवं यू.पी.एस. की व्यवस्था समिति द्वारा समयानुसार कर लिया जाए। खरीदी केंद्रों मे धान भण्डारण की तैयारी अभी से कर लिया जाए।खरीदी केन्द्र हेतु नोडल अधिकारी नामांकित कर चेक लिस्ट का सत्यापन किया जाएगा।

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए ऑनलाईन सोसायटी माड्यूल से 31 अक्टूबर 2026 तक नवीन पंजीयन तथा संशोधन करने के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है। विगत खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में पंजीकृत किसानों को आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए पंजीकृत माना जाएगा एवं इसके लिए विगत खरीफ वर्ष में पंजीकृत किसानों की दर्ज भूमि एवं धान के रकबे तथा खसरा को राजस्व विभाग के माध्यम से एग्रीस्टेक पंजीयन पोर्टल में अद्यतन करा लिया जाएगा। 

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु कृषक पंजीयन के लिए खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में पंजीकृत किसानों को आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए पंजीकृत माना जाएगा एवं इसके लिए विगत खरीफ वर्ष 2025-26 में पंजीकृत किसानों की दर्ज भूमि एवं धान के रकबे एवं खसरे को राजस्व विभाग के माध्यम से एग्रीस्टेक पंजीयन पोर्टल से अद्यतन करा लिया जाएगा। जिले मे समर्थन मूल्य मे धान बेचने अब तक़ 168939 किसान पंजीकृत है। नवीन किसानों के लिये पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित है।

Chhattisgarh