पुलिस की घेराबंदी, गांजा तस्करी का आरोपी पकड़ाया! स्कूटी से 3 किलो 27 ग्राम गांजा जब्त, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।

पुलिस की घेराबंदी, गांजा तस्करी का आरोपी पकड़ाया! स्कूटी से 3 किलो 27 ग्राम गांजा जब्त, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई; स्कूटी के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

आरोपी से ₹30,000 कीमत मूल्य का 03 किलो 27 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त

गांजा परिवहन कर रहे शातिर आरोपी को पुलिस टीम ने तड़के सुबह घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

मुखबिर सूचना पर आरोपी को खोरसीनाला बलौदाबाजार के पास घेराबंदी कर पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया

आरोपी से अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं स्कूटी वाहन सहित कुल ₹50,000 कीमत मूल्य का सामान किया गया जप्त

NDPS Act की गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध की जा रही है कार्यवाही

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा गौरव राय (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन में जिले को नशा मुक्त बनाने तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं खरीदी-बिक्री में संलिप्त असामाजिक तत्वों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत लगातार प्रभावी एवं कड़ी कार्रवाई का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर की सूचना पर वाहन से अवैध गांजा परिवहन करने वाले आरोपी को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है।

​घटना एवं रेड कार्रवाई का विवरण:- ​दिनांक 19.10.2026 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पुरानी बस्ती बलौदाबाजार निवासी गंगू कुमार धृतलहरे स्कूटी में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री हेतु परिवहन कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तत्काल खोरसीनाला बलौदाबाजार क्षेत्र के लिए रवाना हुई।

संदिग्ध वाहन के पास पहुंचकर वाहन की विधिवत तलाशी ली गई:- इस दौरान पुलिस टीम द्वारा खोरसीनाला बलौदाबाजार के पास घेराबंदी संदिग्ध स्कूटी को रोका गया। तत्श्चात स्कूटी का बहुत ही सूक्ष्मतापूर्वक पुलिस टीम द्वारा तलाशी लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी द्वारा उपयोग किए जा रहे स्कूटी क्र. CG22 X 6341 की डिग्गी से 03 किलो 27 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया, जिसे जप्त किया गया। आरोपी का यह कृत्य एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर अपराध क्र. 875/2026, धारा 20(B) NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध के पर्याप्त सबूत मिलने पर दिनांक 20.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।

​आरोपी:- ​गंगू कुमार धृतलहरे पिता धूसु धृतलहरे, उम्र 26 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती बलौदाबाजार, थाना सिटी कोतवाली,

Crime