युवती का पीछा कर, चाकू दिखाकर जबरन शादी का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
विरोध करने पर चाकू से हमला कर घायल करने वाले आरोपी के कब्जे से खतरनाक चाकू जप्त
BNS की गंभीर धाराओं एवं Arms Act के तहत आरोपी के विरुद्ध त्वरित कानूनी कार्रवाई
बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा गौरव राय (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन, में महिलाओं की सुरक्षा, छेड़खानी और उनके विरुद्ध अपराध करने वाले मनचलों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में थाना सिमगा पुलिस टीम ने युवती को चाकू दिखाकर डराने व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई कर दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है।
घटना एवं अपराध का विवरण:- प्रार्थीया द्वारा थाना सिमगा में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह दिनांक 16 अप्रैल 2026 से थाना सिमगा क्षेत्र अंतर्गत एक कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर में कोर्स कर रही है। इस दौरान आरोपी उसका लगातार उसका पीछा करता था और परेशान करता था। दिनांक 16.10.2026 को सुबह करीब 09:00 बजे जब प्रार्थीया अपने कंप्यूटर सेंटर जा रही थी, तब आरोपी खिलावन निषाद पीछे-पीछे आया और शादी करने की बात कहते हुए प्रार्थीया को चाकू दिखाकर डराने लगा।बीच-बचाव करने पर आरोपी ने प्रार्थीया के दाहिने हाथ के अंगूठे के पास चाकू से वार कर चोट पहुंचाई। प्रार्थीया के चिल्लाने पर आसपास के अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया। प्रार्थीया की शिकायत पर थाना सिमगा में अपराध क्रमांक 457/2026 धारा 78(2),351(2),115(2) BNS एवं 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्रवाई एवं जब्ती:- घटना की सूचना मिलते ही थाना सिमगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा गवाहों के समक्ष आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नग चाकू जप्त किया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को तत्काल हिरासत में लिया। आरोपी के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाए जाने पर दिनांक 16.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपी:- खिलावन निषाद पिता धरमू निषाद, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम गुजरा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)।

