तालाब के पास मिली थी खून से लथपथ लाश, महीनों नहीं बल्कि DNA के एक खुलासे ने पलट दी जांच! कपड़ों और डंडे पर मृतक के खून के निशान मिलने के बाद पुरानी रंजिश में हत्या का खुलासा

तालाब के पास मिली थी खून से लथपथ लाश, महीनों नहीं बल्कि DNA के एक खुलासे ने पलट दी जांच! कपड़ों और डंडे पर मृतक के खून के निशान मिलने के बाद पुरानी रंजिश में हत्या का खुलासा

“अंधेकत्ल की मिस्ट्री सॉल्व”: SFSL की पॉजिटिव DNA रिपोर्ट के सामने पस्त हुआ कातिल; पत्थर व डंडे से सिर कुचलकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार!

फॉरेंसिक साक्ष्यों की निर्णायक जीत: स्टेट फॉरेंसिक लैब (SFSL) रायपुर से आई DNA रिपोर्ट ने खोला अंधे कत्ल का राज

अकाट्य वैज्ञानिक साक्ष्य: आरोपी के कपड़ों और लाठी पर मिले खून के कतरों का मृतक के DNA प्रोफाइल से हुआ 100% सटीक मिलान

पॉजिटिव DNA रिपोर्ट के बाद कबूला जुर्म: शुरुआत में इंकार करने वाला शातिर आरोपी वैज्ञानिक साक्ष्यों के सामने टूटकर हुआ नतमस्तक, उगला सच

आपसी रंजिश में वारदात: पुरानी रंजिश व व्यक्तिगत विवाद के चलते पत्थर व डंडे से हमला कर की गई थी नृशंस हत्या

त्वरित व ठोस कार्रवाई: भाटापारा ग्रामीण पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर।

बलौदाबाजार-भाटापारा : वारदात की पृष्ठभूमि: दिनांक 19.09.2026 की रात ग्राम सिंगारपुर में बड़े तालाब के पास राजाराम साहू उर्फ चोंटी का लहूलुहान शव बरामद हुआ था। अज्ञात आरोपी द्वारा भारी पत्थर और डंडे से मृतक के सिर व चेहरे को बुरी तरह कुचलकर नृशंस हत्या कर दी गई थी। प्रार्थी सुखदेव साहू की रिपोर्ट पर थाना भाटापारा ग्रामीण में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 556/2026, धारा 103(1) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

सघन तफ्तीश एवं भौतिक साक्ष्यों का संकलन:- पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन में साइबर सेल और थाना भाटापारा ग्रामीण की संयुक्त टीम गठित की गई। विवेचना व गोपनीय जांच के दौरान मृतक और गांव के ही रामप्रसाद साहू के बीच पूर्व से आपसी विवाद व रंजिश होने की जानकारी प्राप्त हुई। संदेह के आधार पर दिनांक 21.09.2026 को हिरासत में लिए जाने पर आरोपी रामप्रसाद ने घटना में अपनी किसी भी संलिप्तता से साफ इंकार कर दिया। विवेचना टीम ने पेशेवर कार्यप्रणाली अपनाते हुए आरोपी द्वारा घटना के समय पहने गए कपड़े एवं संदिग्ध लकड़ी का डंडा विधिवत जब्त कर रासायनिक व जैविक परीक्षण हेतु राज्य फॉरेंसिक साइंस प्रयोगशाला (SFSL), रायपुर भेजा।

SFSL की पॉजिटिव DNA रिपोर्ट से पर्दाफाश और आरोपी का इकबाल-ए-जुर्म:- दिनांक 12.10.2026 को SFSL रायपुर से प्राप्त डीएनए परीक्षण रिपोर्ट ने इस मामले में निर्णायक मोड़ दिया। वैज्ञानिक विश्लेषण में यह पूरी तरह सिद्ध हुआ कि आरोपी के कपड़ों और डंडे पर मौजूद रक्त के धब्बों का डीएनए, मृतक राजाराम साहू के डीएनए प्रोफाइल से हूबहू मैच कर गया है। दिनांक 14.10.2026 को जब पुलिस व साइबर सेल की टीम ने इस अकाट्य फॉरेंसिक रिपोर्ट को आरोपी के सामने रखकर मनोवैज्ञानिक ढंग से कड़ाई से पूछताछ की, तो आरोपी के पास बचने का कोई रास्ता नहीं बचा। डीएनए के अकाट्य प्रमाण के आगे आरोपी रामप्रसाद पूरी तरह टूट गया और उसने पुरानी रंजिश व आपसी विवाद के चलते पत्थर व डंडे से राजाराम साहू की हत्या करने का अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त कानूनी व वैज्ञानिक साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी- रामप्रसाद साहू पिता स्व. जगदीश साहू उम्र: 45 वर्ष निवासी: ग्राम सिंगारपुर, थाना भाटापारा ग्रामीण,

जब्त मशरूका:

1. घटना में प्रयुक्त खून आलूदा लकड़ी का डंडा।

2. घटना के समय आरोपी द्वारा पहने गए खून के धब्बे लगे कपड़े।

3. घटनास्थल से संबंधित संकलित भौतिक एवं फॉरेंसिक साक्ष्य।

सराहनीय भूमिका (महत्वपूर्ण पुलिस टीम):- इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने, फॉरेंसिक साक्ष्य संकलन एवं आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाने में निम्न अधिकारियों व कर्मचारियों की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही

1. निरीक्षक हेमंत पटेल थाना प्रभारी भाटापारा ग्रामीण

2. निरीक्षक प्रणाली वैद्य प्रभारी सायबर थाना बलौदाबाजार

3. उनि जगदेव साहू थाना भाटापारा ग्रामीण

4. सउनि नवीन शुक्ला प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र निपनिया

5. प्रआर नवीन कुर्रे थाना भाटापारा ग्रामीण

6. आरक्षक हरिश चंद्रवंशी थाना भाटापारा ग्रामीण

7. आरक्षक विजय ठाकुर थाना भाटापारा ग्रामीण

8. आरक्षक श्रीचंद्र ध्रुव थाना भाटापारा ग्रामीण

9. आरक्षक गौरी शंकर कश्यप सायबर सेल

10. आरक्षक सीताराम ध्रुव पुलिस कार्यालय

11. आरक्षक दुर्गेश साहू थाना भाटापारा ग्रामीण

Crime