“दृष्टि हेल्पलाइन” में प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार
“दृष्टि हेल्पलाइन” नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की घरपकड़ में मिल रही है, लगातार कामयाबी
आरोपी को ग्राम बिटकुली में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब के सांथ रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार
आरोपी से छोटे-छोटे पाउच में 07 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब किया गया जप्त
किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी दृष्टि हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में करें प्रदान
बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “दृष्टि हेल्पलाइन” प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी “दृष्टि हेल्पलाइन” नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। “दृष्टि हेल्पलाइन” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 10.10.2026 को “दृष्टि हेल्पलाइन” में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना सिटी कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा ग्राम बिटकुली में घेराबंदी कर अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से छोटे-छोटे पाउच में 07 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपिया- देवचरण टंडन उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम बिटकुली थाना सिटी कोतवाली

