’’सुखे नशे पर कमिश्नरेट का कड़ा प्रहार जारी’’
क्विंटल 27 किलोग्राम गांजा के साथ 02 अंतर्राज्यीय तस्कर एवं विधि के साथ संघर्षरत् 01 बालक सहित कुल 06 तस्कर गिरफ्तार
एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, थाना गंज एवं थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं सायबर) स्मृतिक राजनाला, पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) तारकेश्वर पटेल तथा पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) रॉबिनसन गुरिया के सतत मॉनिटरिंग में गंज एवं आमानाका क्षेत्र से 24 घंटे के भीतर गांजा तस्करों को गांजा के साथ पकड़ा गया रंगेहाथ
अंतर्राज्यीय आरोपी है मूलतः पश्चिम बंगाल एवं उड़ीसा के निवासी।
गांजा तस्करी में विधि के साथ संघर्षरत् 01 बालक भी है शामिल।
थाना गंज क्षेत्रांतर्गत फाफाडीह चौक पास यात्री प्रतिक्षालय तथा थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत टाटीबंध स्थित ईस्कॉन टैम्पल मोड़ के पास गांजा के साथ पकड़ा गया तस्करों को।
कब्जे से कुल 01 क्विंटल 27 किलोग्राम गांजा किया गया है जप्त।
घटना में प्रयुक्त 03 नग मोबाईल फोन भी किया गया है जप्त।
जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 64,00,000/- रूपये।
आरोपियों/अपचारी बालक के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 303/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट तथा थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 338/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट क्रमशः किया गया है अपराध पंजीबद्ध।
प्रकरणों में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर गिरफ्तार आरोपियों से अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर प्रकरणों में की जायेगी End-to-End कार्यवाही।
रायपुर : रायपुर कमिश्नरेट में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीमों द्वारा एनडीपीएस एक्ट के 85 प्रकरणों में कुल 190 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6,31,02,810/- रूपये (छः करोड़ इकत्तिस लाख दो हजार आठ सौ दस रूपये) कीमत का गांजा, ओशन ग्रो (गांजा), प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, एम.डी.एम.ए., पार्टी पिल्स, कोकीन, प्रतिबंधित सिरप, डोडा, हेरोइन (चिट्टा), ब्राउन शुगर, अफीम, नगदी रकम, चारपहिया वाहन, दोपहिया वाहन,मोबाइल फोन, कट्टा, चाकू व अन्य सामग्री किया गया है जप्त।
प्रकरण 01 थाना गंज – दिनांक 07.10.2026 को एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि पचपेड़ी नाका से 01 आटों वाहन में तीन व्यक्ति अपने पास गांजा रखे है तथा कही जाने की फिराक में रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे है।
सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये आटो वाहन की पतासाजी करते हुए आटो वाहन को फाफाडीह चौक स्थित यात्री प्रतिक्षालय के जाते देख उसका पीछा करते हुए उसे यात्री प्रतीक्षालय के पास रोकवाया गया। आटो वाहन में 03 व्यक्ति सवार थे जिन्होने पूछताछ में अपना नाम मुकुन्द शर्मा निवासी जगदलपुर, गोपाल वर्मा निवासी जगदलपुर तथा संतोष साहू निवासी बलौदाबाजार होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे ट्रॉली बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।
जिस पर सभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 82.51 किलोग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त 03 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 41,25,500/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 303/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
प्रकरण 02 थाना आमानाका – दिनांक 08.10.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत टाटीबंध स्थित इस्कॉन टैम्पल मोड़ के पास कुछ व्यक्ति अपने पास गांजा रखे है तथा बिक्री कि फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है।
सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में कान्हू डाकुआ निवासी उड़ीसा तथा सुमित भट्टाचार्य निवासी पश्चिम बंगाल तथा 01 बालक विधि के साथ संघर्षरत का होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।
जिस पर तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 44.799 किलोग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 22,39,950/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 338/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों से प्रकरणों में बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ करते हुये प्रकरण में End-to-End कार्यवाही की जायेगी।
गिरफ्तार आरोपी -(थाना गंज के प्रकरण में)
1. मुकुन्द शर्मा पिता रामादीन शर्मा उम्र 27 साल साकिन कोहावनी थाना बाड़ी जिला धौलपुर राजस्थान हाल पता धरमपुरा दुर्गा चौक के पास भोला मानिकपुरी का मकान जगदलपुर।
2. गोपाल वर्मा उर्फ गोपी पिता नंदाराम वर्मा उम्र 28 साल साकिन खचरी आवास थाना दातारामगढ़ जिला सिक्कर राजस्थान हाल पता केसलु हीरा का देवी का मकान जगदलपुर।
3. संतोष साहू पिता स्व. जनार्दन साहू उम्र 34 साल साकिन भाठापारा शासकीय अस्पताल के पास थाना भाठापारा शहर जिला बलौदाबाजार।
गिरफ्तार -(थाना आमानाका के प्रकरण में)
01. कान्हू डकुआ पिता कैलाश डाकुआ उम्र 36 साल साकिन ग्राम . पाण्डकुड़िया पोस्ट भरतपुर थाना श्यामापुर जिला खोरदा उड़ीसा।
02. सुमित भट्टाचार्य पिता स्वर्गीय विश्वनाथ उम्र – 36 साल साकिन 15/02 तातीपारा लेन हावड़ा पश्चिम बंगाल।
03 विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।

