बिलासपुर पुलिस की नशे के खिलाफ मुहिम में बड़ी कार्रवाई, विभिन्न प्रकरणों में जब्त गांजा सहित हजारों नशीले इंजेक्शन और टैबलेट का नियमानुसार नष्टीकरण; जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति की निगरानी में 8 अक्टूबर को 61 प्रकरणों से संबंधित मादक पदार्थ निर्धारित भट्ठी में जलाकर नष्ट किए गए, अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई जारी रहने का संदेश

बिलासपुर पुलिस की नशे के खिलाफ मुहिम में बड़ी कार्रवाई, विभिन्न प्रकरणों में जब्त गांजा सहित हजारों नशीले इंजेक्शन और टैबलेट का नियमानुसार नष्टीकरण; जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति की निगरानी में 8 अक्टूबर को 61 प्रकरणों से संबंधित मादक पदार्थ निर्धारित भट्ठी में जलाकर नष्ट किए गए, अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई जारी रहने का संदेश

जिला बिलासपुर में विभिन्न प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण।

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, अटल नगर नवा रायपुर द्वारा जारी पत्र क्रमांक एफ 9-53/2024/1/5 दिनांक 21.11.2024 के माध्यम से जिलों में जब्त मादक पदार्थों के विधिवत नष्टीकरण हेतु जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति का गठन किया गया है।

इसी क्रम में जिला बिलासपुर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में जब्त गांजा का नियमानुसार नष्टीकरण किया गया। दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष , पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह जिला बिलासपुर की उपस्थिति एवं निर्देशन में सूधा बायो पावर प्रा. लि., मोहतरा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर स्थित भट्ठी (Furnace) में उक्त गांजे को निर्धारित प्रक्रिया के तहत विधिवत जलाकर नष्ट किया गया।

जिसमें

कुल प्रकरण – 61

1.गांजा -302.642 किलो

2. सीरप-1989 नग

3. ब्राउन शुगर – 2.9 ग्राम

4. इंजेक्शन/एंपुल -9641 नग

5. चरस – 9.38 ग्राम

6. कैप्सुल – 248 नग

7. टेबलेट -11610 नग

उक्त नष्टीकरण की कार्रवाई के दौरान  उच्च स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति  के अध्यक्ष रजनेश सिंह   उमनि/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर और समिति के सदस्य पंकज कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), बिलासपुर, नवनीत तिवारी, सहायक आबकारी आयुक्त, बिलासपुर, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी बिलासपुर तथा पंचान की उपस्थिति में  दिनांक 08.10.2026  को सुधा बायो पावर प्राइवेट लिमिटेड मोहतराई थाना कोनी/ रतनपुर जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ के भट्टी (Furnace )में विधिवत जलाकर एवं रोलर के माध्यम से नष्टीकरण  की प्रक्रिया संपन्न की गई ।

जिला बिलासपुर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जब्त मादक पदार्थों का नियमानुसार नष्टीकरण कर उनके पुनः दुरुपयोग की संभावना को समाप्त किया जा रहा है।

Crime