ग्राम मरदा के सूने मकान में हुई चोरी का सामान खरीदने/खपाने वाला फरार आरोपी को बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा किया गया गिरफ्तार
पूर्व में गिरफ्तार 02 आरोपियों से जप्त सामान के बाद अब चोरी का मशरूका प्राप्त कर बेचने वाला 03रा आरोपी भी गिरफ्तार
आरोपी के पास से चोरी के जेवरात बिक्री रकम ₹5,000/- नगद जप्त
बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा गौरव राय (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन, में जिले में चोरी व नकबजनी के मामलों में संलिप्त अपराधियों एवं चोरी का सामान खरीदने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना लवन के चोरी के अपराध में लगातार फरार चल रहे आरोपी चन्द्रप्रकाश कुर्रे को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण एवं पूर्व कार्यवाही:- प्रार्थी सुनील कुमार जांगड़े (निवासी ग्राम मरदा) के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा लैपटॉप, सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन व अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। प्रकरण में थाना लवन पुलिस द्वारा पूर्व में ही कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों रुपेश कुमार साहू एवं मोती यादव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप, पीतल का सामान, नकदी व घटना में प्रयुक्त औजार जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
फरार आरोपी की गिरफ्तारी व कार्यवाही:- प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी चन्द्रप्रकाश कुर्रे की पतासाजी के दौरान दिनांक 08.10.2026 को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने मेमोराण्डम कथन में स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी किए गए चांदी का चाबी रिंग एवं चांदी की बिछिया उसे बिक्री करने हेतु दिया था, जिसे रखकर उसने अपने पास रखे ₹5,000/- नगद दिए थे। आरोपी की निशानदेही पर गवाहों के समक्ष नगदी रकम ₹5,000/- विधिवत जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 317(2) BNS के तहत घटित होना पाए जाने से उसे आज दिनांक 08.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण के 01 अन्य आरोपी की तलाश जारी है। प्रकरण विवेचना में है।
आज दिनांक 08.10.2026 को गिरफ्तार आरोपी:- चन्द्रप्रकाश कुर्रे पिता दयाशंकर कुर्रे, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15 खम्हरिया (लवन), थाना लवन

