स्टेशन मरोदा ओवरब्रिज के नीचे हथियार लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश, मुखबिर की सूचना पर नेवई पुलिस की त्वरित कार्रवाई; आरोपी डावेंद्र उर्फ दाउ के कब्जे से लंबा धारदार हथियार, एयरगन और स्कूटर जब्त, न्यायालय में पेशी के बाद केंद्रीय जेल में निरुद्ध—सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने वालों पर पुलिस की सख्ती जारी

स्टेशन मरोदा ओवरब्रिज के नीचे हथियार लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश, मुखबिर की सूचना पर नेवई पुलिस की त्वरित कार्रवाई; आरोपी डावेंद्र उर्फ दाउ के कब्जे से लंबा धारदार हथियार, एयरगन और स्कूटर जब्त, न्यायालय में पेशी के बाद केंद्रीय जेल में निरुद्ध—सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने वालों पर पुलिस की सख्ती जारी

स्टेशन मरोदा ओवरब्रिज के नीचे लोहे का धारदार हथियार एवं एयरगन लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

स्टेशन मरोदा ओवरब्रिज के नीचे सार्वजनिक स्थान पर लोहे का लंबा धारदार हथियार एवं एयरगन लेकर लोगों के सामने लहराते आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा।

मुखबिर सूचना पर नेवई पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी की गतिविधि की तस्दीक की और उसे मौके से हिरासत में लिया।

आरोपी के कब्जे से लोहे के कवर में रखा लंबा धारदार हथियार, एक लोहे की एयरगन एवं घटना में प्रयुक्त सुजुकी बर्गमन स्ट्रीट वाहन जप्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 666/2026 में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

न्यायालयीन कार्यवाही के उपरांत आरोपी को केंद्रीय जेल दुर्ग में निरूद्ध किया गया है।

दुर्ग : दिनांक 08.10.2026 को थाना नेवई क्षेत्र के स्टेशन मरोदा ओवरब्रिज के नीचे सार्वजनिक स्थान पर हथियार एवं एयरगन लेकर लोगों को डराने-धमकाने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

दिनांक 08.10.2026 को थाना नेवई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बजरंग पारा, स्टेशन मरोदा निवासी डावेंद्र उर्फ दाउ नंदेश्वर काले रंग की सुजुकी बर्गमन स्ट्रीट वाहन क्रमांक CG 07 DG 5517 में लोहे का लंबा धारदार हथियार एवं एयरगन लेकर स्टेशन मरोदा ओवरब्रिज के नीचे सार्वजनिक स्थान पर लोगों के सामने लहरा रहा है, जिससे आम लोगों में भय की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा गवाहों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर डावेंद्र नंदेश्वर वाहन में लोहे का लंबा धारदार हथियार रखे हुए मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम डावेंद्र नंदेश्वर, उम्र 20 वर्ष, निवासी बजरंग पारा, स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लोहे के कवर में रखा लंबा धारदार हथियार एवं एक लोहे की एयरगन बरामद हुई।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 666/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 08.10.2026 को 08:55 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय दुर्ग के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे केंद्रीय जेल दुर्ग में निरूद्ध किया गया।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर वाहन में धारदार हथियार एवं एयरगन रखकर उन्हें लोगों के सामने लहराते हुए भय का वातावरण उत्पन्न किया जा रहा था। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा तथा हथियारों को जप्त किया।

घटना स्थल

स्टेशन मरोदा ओवरब्रिज के नीचे, शासकीय भांग दुकान के पास, थाना नेवई क्षेत्र, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम– डावेंद्र नंदेश्वर उर्फ दाउ, उम्र 20 वर्ष, निवासी बजरंग पारा, स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़।

जप्त सामग्री

1. लोहे के कवर में रखा 01 लंबा धारदार हथियार।

2. 01 लोहे की एयरगन।

3. 01 काली रंग की सुजुकी बर्गमन स्ट्रीट, वाहन क्रमांक CG 07 DG 5517।

कुल अनुमानित कीमत : 91,000 रुपये।

सराहनीय कार्य

उक्त कार्यवाही में थाना नेवई के निरीक्षक अनिल कुमार साहू, उप निरीक्षक सुरेंद्र तारम, आरक्षक रवि बिसाई एवं आरक्षक प्यारे लाल साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने, भय उत्पन्न करने अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध सूचना के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Crime