क्वार नवरात्रि मेले के दौरान डोंगरगढ़ में यात्रियों के लिए अतिरिक्त रेल सुविधाएं
11 से 20 अक्टूबर 2026 तक मेमू ट्रेनों का अस्थायी विस्तार, स्पेशल ट्रेन का संचालन एवं प्रमुख ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव
बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में क्वार नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए विभिन्न यात्री ट्रेनों का अस्थायी विस्तार, डोंगरगढ़ स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव तथा विशेष मेमू ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। ये व्यवस्थाएं 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेंगी।
विस्तृत जानकारी इस प्रकार है :
1. गाड़ी संख्या 68741/68742 का रायपुर तक अस्थायी विस्तार
गाड़ी संख्या 68741 (दुर्ग–गोंदिया) मेमू तथा 68742 (गोंदिया–दुर्ग) मेमू का अस्थायी विस्तार रायपुर तक किया गया है। दोनों ट्रेनों का विस्तार 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। दुर्ग–गोंदिया–दुर्ग के बीच इनके सामान्य समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
गाड़ी संख्या 68741/68742 – दुर्ग-रायपुर-दुर्ग की समय सारणी:
| 68741 दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेजर स्पेशल | स्टेशन | 68742 गोंदिया- दुर्ग मेमू पैसेजर स्पेशल |
| 06.20/06.30 | दुर्ग | 20.30/20.40 |
| 06.00/06.01 | भिलाई नगर | 20.45/20.46 |
| 05.45/05.47 | भिलाई पावर हाउस | 20.51/20.53 |
| 05.40/05.41 | भिलाई | 20.57/20.58 |
| 05.36/05.37 | देवबलोदा चरोदा | 21.02/21.03 |
| 05.29/05.30 | कुम्हारी | 21.16/21.17 |
| 05.23/05.24 | सरोना | 21.22/21.23 |
| 05.15 | रायपुर | 22.20 |
2. गाड़ी संख्या 68729/68730 का गोंदिया तक अस्थायी विस्तार
गाड़ी संख्या 68729 (रायपुर–डोंगरगढ़) मेमू का गोंदिया तक तथा 68730 (डोंगरगढ़–रायपुर) मेमू का गोंदिया से संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 68729, 11 से 20 अक्टूबर तथा गाड़ी संख्या 68730, 12 से 21 अक्टूबर 2026 तक इस व्यवस्था के अनुसार चलेगी।
गाड़ी संख्या 68729/68730 – डोंगरगढ़ से गोंदिया की समय सारणी:
| 68729 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेजर स्पेशल | स्टेशन | 68730 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेजर स्पेशल |
| 23.40/23.50 | डोंगरगढ़ | 03.15/03.45 |
| 23.57/23.59 | पनियाजोब | 02.59/03.00 |
| 00.08/00.10 | बोरतलाव | 02.48/02.50 |
| 00.16/00.18 | दरेकसा | 02.31/02.33 |
| 00.31/00.32 | सालेकसा | 02.17/02.19 |
| 00.38/00.40 | धानोली | 02.10/02.11 |
| 00.46/00.48 | आमगांव | 02.02/02.04 |
| 00.55/00.56 | गुदमा | 01.53/01.54 |
| 01.20 | गोंदिया | 01.45 |
3. डोंगरगढ़–दुर्ग के बीच स्पेशल मेमू ट्रेन
क्वार नवरात्रि मेले के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए गाड़ी संख्या 06886/06885 डोंगरगढ़–दुर्ग–डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल का संचालन 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 06886/06885 डोंगरगढ़-दुर्ग- डोंगरगढ़ से गोंदिया की समय सारणी:
| 06886 डोंगरगढ़-दुर्ग मेमू पैसेजर स्पेशल | स्टेशन | 06885 दुर्ग-डोंगरगढ़ मेमू पैसेजर स्पेशल |
| 01.00 | डोंगरगढ़ | 04.00 |
| 01.05/01.06 | जटकनहार | 03.35/03.36 |
| 01.11/01.13 | मुसरा | 03.28/03.30 |
| 01.19/01.20 | बकल | 03.19/03.20 |
| 01.30/01.32 | राजनंदगाँव | 03.09/03.11 |
| 01.40/01.41 | परमलकसा | 03.01/03.03 |
| 01.49/01.51 | मुड़हीपार | 02.53/02.55 |
| 01.57/01.59 | रसमड़ा | 02.45/02.47 |
| 02.20 | दुर्ग | 02.40 |
4. डोंगरगढ़ स्टेशन पर प्रमुख मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निम्नलिखित ट्रेनों को डोंगरगढ़ स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है:
| क्र . | गाड़ी संख्या | मार्ग | डोंगरगढ़ आगमन | डोंगरगढ़ प्रस्थान | ठहराव की तिथि |
| 01 | 20843 | बिलासपुर–भगत की कोठी | 21.56 | 21.58 | 12, 13 एवं 20.10.2026 |
| 02 | 20844 | भगत की कोठी–बिलासपुर | 05.40 | 05.42 | 15 एवं 17.10.2026 |
| 03 | 20845 | बिलासपुर–बीकानेर | 21.56 | 21.58 | 15 एवं 17.10.2026 |
| 04 | 20846 | बीकानेर–बिलासपुर | 05.40 | 05.42 | 18 एवं 20.10.2026 |
| 05 | 12851 | बिलासपुर–चेन्नई | 12.16 | 12.18 | 18.10.2026 |
| 06 | 12852 | चेन्नई–बिलासपुर | 10.18 | 10.20 | 19.10.2026 |
| 07 | 12849 | बिलासपुर–पुणे | 14.36 | 14.38 | 15.10.2026 |
| 08 | 12850 | पुणे–बिलासपुर | 11.58 | 12.00 | 16.10.2026 |
| 09 | 12771 | सिकंदराबाद–रायपुर | 10.46 | 10.48 | 12, 14, 16 एवं 19.10.2026 |
| 10 | 12772 | रायपुर–सिकंदराबाद | 18.30 | 18.32 | 13, 15, 17 एवं 20.10.2026 |
5. मेमू पैसेंजर ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन
गाड़ी संख्या 68726 दुर्ग–रायपुर मेमू पैसेंजर को दिनांक 11 अक्टूबर 2026 से 20 अक्टूबर 2026 तक 1 घंटा 40 मिनट पुनर्निर्धारित किया गया है।

