मथुरा-भूतेश्वर में रेलवे का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर काम, 9-10 अक्टूबर को कई ट्रेनों का बदलेगा रूट; दुर्ग, सिवनी और पुरी जाने वाले यात्रियों की यात्रा होगी प्रभावित

मथुरा-भूतेश्वर में रेलवे का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर काम, 9-10 अक्टूबर को कई ट्रेनों का बदलेगा रूट; दुर्ग, सिवनी और पुरी जाने वाले यात्रियों की यात्रा होगी प्रभावित

उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल के मथुरा एवं भूतेश्वर स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ गाडियों का परिचालन प्रभावित  |

                                                                                                                                                                                                                                                                                    बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के साथ ही ट्रेनों के परिचालन गतिशीलता संबंधी कार्य निरंतर किए जा रहे हैं | इसी कड़ी में उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल के मथुरा स्टेशन (फेस-II) एवं भूतेश्वर स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग हेतु प्री-एनआई व एनआई का कार्य किया जायेगा। इसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ गाडियाँ प्रभावित रहेगी |

 विवरण इस प्रकार है-

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां :-

👉          दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को निजामुद्दीन से चलने वाली गाड़ी संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया निजामुद्दीन-गाजियाबाद-मितावली-आगरा कैंट मार्ग होकर दुर्ग आएगी ।

👉          दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को फिरोजपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 20424 फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया दिल्ली सफदरगंज-गाजियाबाद-मितावली-आगरा कैंट मार्ग होकर सिवनी जायेगी ।

👉          दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली गाड़ी संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया मेरठ सिटी-खुर्जा-मितावली-आगरा कैंट मार्ग होकर पुरी जायेगी ।

👉          दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को विशाखापटनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया आगरा कैंट- मितावली- गाजियाबाद-नई दिल्ली मार्ग होकर अमृतसर जायेगी ।

        यात्रीगण कृपया यात्रा से पूर्व ट्रेन के संचालन दिवस एवं समय-सारिणी व ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, NTES/रेलवन ऐप से अवश्य प्राप्त कर लें ।

Chhattisgarh