पत्थलगांव थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने एवं जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
आरोपी के द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर, कार से जंगल में ले जाकर किया गया था दुष्कर्म
आरोपी के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 224/2026, धारा 69, 296, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध
नाम गिरफ्तार आरोपी – रितेश यादव उम्र 19 वर्ष
पुलिस के द्वारा मामले में घटना में प्रयुक्त कार को भी किया गया है जप्त
जशपुर : दिनांक 05.10.2026 को 19 वर्षीय पीड़िता द्वारा थाना पत्थलगांव में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी रितेश यादव दिनांक 03.10.2026 को उसे कार में बैठाकर शाम करीब 07:00 बजे लुड़ेग झंडा घाट जंगल की ओर ले गया। वहां आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी तथा गाली-गलौज करते हुए शादी करने से इंकार कर दिया।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 224/2026, धारा 69, 296, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की कार्रवाई –
विवेचना के दौरान पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कथन कराया गया। प्रार्थिया एवं साक्षीगण के कथन दर्ज किए गए तथा घटनास्थल का निरीक्षण तैयार किया गया। पीड़िता का परिजनों की सहमति से महिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी रितेश यादव उम्र 19 वर्ष 07.10.2026 को हिरासत में लिया गया अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया।
प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध प अपराध घटित करना पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 07.10.2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक विद्या राम यादव, प्रधान आरक्षक सुभाष नायक, चंद्र विजय साय तथा आरक्षक वीरेंद्र यादव, देव सिंह एवं राजेंद्र रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

