निर्माणाधीन मकान में बिजली का वायर चोरी करने वाले विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक के विरूद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही
चोरी का वायर क्रय करने वाले 02 कबाड़ी संचालकों, को भी किया गया गिरफ्तार
थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत त्रिवेणी विहार में निर्माणाधीन मकान में किये थे बिजली का वायर चोरी।
घटना में संलिप्त है 02 विधि के साथ संघर्षरत बालक।
कबाड़ी संचालकों के विरूद्ध भी की गई कार्यवाही।
आरोपियों/अपचारी बालकों से जप्त की गई है चोरी का बिजली वायर।
आरोपियों/अपचारी बालकों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में 896/26 धारा 33ा(4), 305, 317(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
रायपुर : प्रार्थी पियूष शर्मा ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका त्रिवेणी विहार पचपेडी नाका में निर्माणाधीन मकान स्थित है। प्रार्थी दिनांक 11.09.2026 के शाम करीबन 06.30 बजे सभी कमरे के दरवाजा मे ताला लगाकर मुम्बई चला गया था। दिनांक 22.09.2026 को दोपहर करीबन 12.00 बजे प्रार्थी जब मुम्बई से घर वापस आकर पचपेडीनाका त्रिवेणी विहार में निर्माणाधीन मकान के मेन गेट का ताला खोलकर अंदर जाकर देखा तो पाया कि कमरो के अंदर दरवाजो मे लगे ताला टुटा हुआ था, कमरो में लगा बिजली वायर नही था। कोई अज्ञात व्यक्ति निर्माणाधीन मकान के अंदर प्रवेश कर उक्त मशरूका को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 896/26 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
घटना को पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रॉबिन्सन गुरिया द्वारा गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटनास्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों का अवलोकन करने के साथ-साथ प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये है।
इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में सलिप्त अज्ञात आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त 02 विधि के साथ संघर्षरत बालकों की पतासाजी कर पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दोनों बालकों से घटना के संबध्ंा में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देने के साथ-साथ चोरी के वायर को इजहार अहमद एवं निर्मल कुमार नामक कबाड़ी संचालको के पास बिक्री करना बताया गया।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कबाड़ी संचालक निर्मल कुमार एवं इजहार अहमद को चोरी का वायर खरीदने पर प्रकरण में धारा 317(2) बी.एन.एस. के तहत गिरफ्तार किया गया है।
दोनो आरोपी कबाड़ी संचालकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का वायर जप्त कर उनके विरूद्ध; थाना टिकरापारा में कार्यवाही किया गया है साथ ही दोनो विधि के साथ संघर्षत बालको के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार आरोपी –
01. निर्मल कुमार पिता वकील शाह उम्र 20 साल निवासी सुमित बाजार के पास लाखे नगर थाना पुरानीबस्ती रायपुर।
02. इजहार अहमद उर्फ बच्चा पिता ताज मोहम्मद उम्र 45 साल निवासी भैरव नगर संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर।

