हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर नशे में ड्राइविंग तक दुर्ग पुलिस का कड़ा एक्शन, सड़क दुर्घटना मौतों में 272 से घटकर 195 मामले; 9 महीने में 74,386 बिना हेलमेट और 2,198 शराबी वाहन चालकों पर कार्रवाई

हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर नशे में ड्राइविंग तक दुर्ग पुलिस का कड़ा एक्शन, सड़क दुर्घटना मौतों में 272 से घटकर 195 मामले; 9 महीने में 74,386 बिना हेलमेट और 2,198 शराबी वाहन चालकों पर कार्रवाई

दुर्ग पुलिस की लगातार यातायात कार्रवाई का असर, सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु के मामलों में 28 प्रतिशत से अधिक की कमी

जनवरी से सितंबर 2025 की तुलना में जनवरी से सितंबर 2026 में सड़क दुर्घटना से मृत्यु के मामलों में 77 की कमी दर्ज हुई।

जनवरी से सितंबर 2025 में 272 मृत्यु के मामले थे, जो वर्ष 2026 में घटकर 195 रह गए।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार कार्रवाई करते हुए वर्ष 2026 में सितंबर तक कुल 82,981 चालानी कार्यवाही की गई।

बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर वर्ष 2026 में सितंबर तक 74,386 तथा बिना सीट बेल्ट के 6,397 प्रकरणों में कार्रवाई की गई।

शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सितंबर 2026 तक 2,198 प्रकरणों में कार्रवाई कर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।

दुर्ग : दुर्ग पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए लगातार वाहन जांच, चालानी कार्यवाही तथा नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इन प्रयासों के बीच जनवरी से सितंबर 2025 की तुलना में जनवरी से सितंबर 2026 में सड़क दुर्घटना से मृत्यु के मामलों में 77 की कमी दर्ज हुई है।

दुर्ग पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। विशेष रूप से बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे दुर्घटना के जोखिम को बढ़ाने वाले यातायात उल्लंघनों पर नियमित रूप से जांच एवं चालानी कार्यवाही की गई।

जनवरी से सितंबर 2026 तक यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 82,981 चालानी कार्यवाही की गई। इनमें बिना हेलमेट वाहन चलाने के 74,386, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने के 6,397 तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने के 2,198 प्रकरण शामिल हैं।

लगातार प्रवर्तन कार्रवाई, यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूकता तथा सड़क सुरक्षा के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के प्रयासों के परिणामस्वरूप जनवरी से सितंबर 2025 की तुलना में जनवरी से सितंबर 2026 में सड़क दुर्घटना से मृत्यु के मामलों में कमी दर्ज हुई है। वर्ष 2025 में इस अवधि में 272 मृत्यु के मामले दर्ज हुए थे, जबकि वर्ष 2026 में यह संख्या घटकर 195 रह गई। इस प्रकार 77 मामलों की कमी अर्थात लगभग 28.3 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

तुलनात्मक स्थिति

सड़क दुर्घटना से मृत्यु

जनवरी से सितंबर 2025 – 272 मामले

जनवरी से सितंबर 2026 – 195 मामले

कमी – 77 मामले (लगभग 28.3 प्रतिशत)

यातायात नियम उल्लंघन पर कार्रवाई

जनवरी से सितंबर 2026 में—

शराब सेवन कर वाहन चलाना – 2,198 प्रकरण

बिना सीट बेल्ट – 6,397 प्रकरण

बिना हेलमेट – 74,386 प्रकरण

कुल चालानी कार्रवाई – 82,981 प्रकरण

सराहनीय कार्य

सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन के लिए लगातार वाहन जांच, नियम उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई तथा सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता गतिविधियां संचालित करने में यातायात पुलिस, जिला दुर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करें। शराब अथवा किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाएं, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Crime