सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी
सेवा सेतु ने आसान की प्रमाण पत्र प्राप्ति की राह, मोबाइल पर पीडीएफ के साथ शीघ्र मिली हार्ड कॉपी
जांजगीर-चांपा : सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सरलता और सहजता से उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्राम नवागढ़ निवासी हीरालाल अपने पुत्र शौर्य कुमार के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील कार्यालय नवागढ़ स्थित सेवा सेतु केन्द्र पहुंचे। उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत किया। केन्द्र में आवेदन की जांच कर उसे स्वीकार किया गया तथा नियत तिथि तक प्रमाण पत्र प्राप्त होने की जानकारी दी गई।
आवेदन करने के कुछ दिनों के भीतर हीरालाल के मोबाइल पर आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र की पीडीएफ प्राप्त हो गई। इसके साथ ही उन्हें शीघ्र ही प्रमाण पत्र की हार्ड कॉपी भी प्राप्त हुई। अपने पुत्र के प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद हीरालाल ने अपनी पुत्री श्रेया के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के लिए भी सेवा सेतु केन्द्र में आवेदन किया। इस आवेदन पर भी उन्हें नियत समय में प्रमाण पत्र प्राप्त हो गए। मोबाइल पर पीडीएफ के साथ हार्ड कॉपी भी मिलने से उनके लिए पूरी प्रक्रिया और अधिक सुविधाजनक रही।
हीरालाल ने बताया कि सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से उन्हें प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उन्हे किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने सेवा सेतु की इस सहज एवं सुविधाजनक सेवा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति अभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

