सक्ती रेलवे स्टेशन पर पेयजल को लेकर बड़ा जांच अभियान! स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिए पानी के सैंपल, स्वच्छता से लेकर जल वितरण व्यवस्था तक की बारीकी से जांच—यात्रियों की सुरक्षा पर रेलवे का विशेष फोकस

सक्ती रेलवे स्टेशन पर पेयजल को लेकर बड़ा जांच अभियान! स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिए पानी के सैंपल, स्वच्छता से लेकर जल वितरण व्यवस्था तक की बारीकी से जांच—यात्रियों की सुरक्षा पर रेलवे का विशेष फोकस

सक्ती रेलवे स्टेशन पर विशेष पेयजल गुणवत्ता जांच अभियान

स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की व्यापक जांच

बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्टेशनों पर पेयजल गुणवत्ता की नियमित निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में सक्ती रेलवे स्टेशन पर विशेष पेयजल गुणवत्ता जांच अभियान आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्टेशन के विभिन्न पेयजल स्थलों का निरीक्षण करते हुए वहां उपलब्ध पेयजल के नमूने एकत्रित किए और उनकी गुणवत्ता की जांच की। जांच के साथ-साथ पेयजल स्थलों की स्वच्छता, जल वितरण व्यवस्था, पानी की उपलब्धता तथा यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाओं का भी बारीकी से जायजा लिया गया।

यह अभियान महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक के नेतृत्व में संचालित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पेयजल की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने के साथ-साथ पेयजल स्थलों की स्वच्छता एवं समुचित रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पेयजल व्यवस्था की नियमित निगरानी, स्वच्छता बनाए रखने तथा यात्रियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों के स्वास्थ्य एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पेयजल गुणवत्ता की सतत निगरानी की जा रही है। विभिन्न स्टेशनों पर समय-समय पर ऐसे विशेष जांच अभियानों के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता के साथ-साथ उससे जुड़ी स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी परीक्षण किया जा रहा है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का प्रयास है कि यात्रियों को यात्रा के दौरान स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। इसी उद्देश्य से स्टेशनों पर पेयजल एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा और निगरानी का कार्य निरंतर जारी है।

Chhattisgarh