दुकान के सामने से एक्टिवा चोरी, CCTV और मुखबिर तंत्र से खुला राज—आजाद चौक पुलिस व एंटी क्राइम यूनिट ने आरोपी प्रमोद पाण्डेय को दबोचा, ₹40 हजार की चोरी की गाड़ी बरामद

दुकान के सामने से एक्टिवा चोरी, CCTV और मुखबिर तंत्र से खुला राज—आजाद चौक पुलिस व एंटी क्राइम यूनिट ने आरोपी प्रमोद पाण्डेय को दबोचा, ₹40 हजार की चोरी की गाड़ी बरामद

आजाद चौक क्षेत्र से एक्टिवा वाहन चोरी करने वाला आरोपी  गिरफ्तार

चोरी की एक्टिवा वाहन, कीमती लगभग 40,000 रूपये बरामद

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

रायपुर : प्रार्थी आकाश नाशा ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह लाखेनगर स्थित अपनी डेली नीड्स की दुकान के सामने अपनी एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी 04 एन एक्स 3991 को खड़ी कर दुकान में गया था। कुछ देर बाद बाहर आकर देखा तो वाहन खड़ी किए गए स्थान पर नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की उक्त खड़ी वाहन को चोरी कर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 238/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ की गई। टीम द्वारा घटना स्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाने साथ-साथ अन्य माध्यमों से अज्ञात आरोपी एवं चोरी की वाहन की लगातार पतासाजी की जा रही थी।

इसी दौरान संयुक्त टीम को चोरी की वाहन एवं आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। प्राप्त जानकारी के आधार पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रमोद पाण्डेय को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त एक्टिवा वाहन चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

आरोपी प्रमोद पाण्डेय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी 04 एन एक्स 3991 कीमती लगभग 40,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।  

गिरफ्तार आरोपी – प्रमोद पाण्डेय पिता सुभाष पाण्डेय उम्र 32 साल निवासी कन्डेक्टर कालोनी सुपेला भिलाई मौर्या टाकीज के पीछे स्पर्श अस्पताल के पास थाना सुपेला जिला दुर्ग।

Crime