आगामी नवरात्र पर्व को देखते हुए बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्यवाही; शराब पीकर वाहन चलाने वाले 09 चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कसा शिकंजा
मोडीफाइड साइलेंसर लगाकर फर्राटा भरने वाली बुलेट जब्त, ₹6,000/- का समन शुल्क वसूला गया एवं साइलेंसर निकलवाया गया
असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, 05 व्यक्तियों को भेजा गया कार्यपालिक दंडाधिकारी की अदालत
आदतन अपराधी साहिल वर्मा गिरफ्तार कर भेजा गया जेल; धारा 129 BNSS के तहत कार्यवाही के साथ खोली जाएगी गुंडा फाइल
सितंबर माह में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 20 चालकों पर न्यायालय द्वारा कुल ₹2,00,000/- (दो लाख रुपये) का समन शुल्क वसूला गया
बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा गौरव राय (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा आगामी दुर्गा पूजा/दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी सुहेला एवं उनकी टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों, असामाजिक तत्वों, तेज रफ्तार व मोडीफाइड साइलेंसर वाहनों पर लगातार कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्यवाही:
1. दिनांक 02.10.2026 को चेकिंग अभियान के दौरान शराब का सेवन कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले 09 वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई।
2. बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वाले चालकों पर धारा 3/181 एम.वी. एक्ट के तहत पृथक से कार्यवाही की गई।
3. सितंबर माह का आंकड़ा:- थाना सुहेला क्षेत्र में बीते सितंबर माह में शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 20 चालकों पर कार्यवाही कर उनके वाहन जब्त कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया था, जिनसे माननीय न्यायालय द्वारा कुल ₹2,00,000/- (दो लाख रुपये) शमन शुल्क (जुर्माना) वसूल किया गया।
मोडीफाइड बुलेट चालकों पर कार्रवाई:- बुलेट मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 04 QC 1106) के चालक योगेश कुमार वर्मा पिता सेवक राम वर्मा (उम्र 22 साल, निवासी पुरानी बस्ती सुहेला) को बिना ड्राइविंग लाइसेंस के मोडीफाइड तेज आवाज वाले साइलेंसर के साथ वाहन चलाते पकड़ा गया। आरोपी चालक पर ₹6,000/- का समन शुल्क चालान काटा गया तथा वाहन से तत्काल तेज आवाज वाला साइलेंसर निकलवाया गया।
शांति व्यवस्था हेतु प्रतिबंधात्मक कार्यवाही (05 गिरफ्तार):- आगामी त्यौहारों में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसते हुए दिनांक 01.10.2026 को ग्राम सुहेला निवासी 1. दाउराम वर्मा, 2. अश्वनी वर्मा, 3. गायन सिंह साहू, 4. मानसिंह वर्मा, एवं 5. तुकराम वर्मा के विरुद्ध धारा 170/126, 135 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया।
आदतन अपराधी पर कठोर कार्यवाही एवं गुंडा फाइल खोलने की प्रक्रिया:- क्षेत्र में लगातार अपराध घटित करने वाले आदतन अपराधी साहिल वर्मा पिता कमलेश वर्मा (उम्र 21 साल, निवासी मोहरा) को दिनांक 30.09.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। आरोपी के आपराधिक कृत्यों पर स्थायी अंकुश लगाने हेतु पृथक से धारा 129 BNSS के तहत कार्यवाही की गई है तथा उसकी गतिविधियों पर निगरानी हेतु ‘गुंडा फाइल’ (Guonda File) खोली जा रही है।

