अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपी शराब कोचियों को किया गया गिरफ्तार
आरोपियों को ग्राम गोरधा बडे तालाब के पास घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब के सांथ रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार
आरोपियों से ₹3530 कीमत मूल्य का 37 पाव देशी/अंग्रेजी शराब किया गया जप्त
साथ ही अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्र. CG22 AG 4637 भी किया गया जप्त
बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में दिनांक 01.10.2026 को थाना कसडोल की पुलिस टीम द्वारा ग्राम गोरधा तालाब के पास घेराबंदी कर अवैध रूप से बिक्री करने के लिए शराब ले जाते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचियों से कुल ₹3530 कीमत मूल्य का 37 पाव देशी/अंग्रेजी शराब तथा अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्र. CG22 AG 4637 जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना कसडोल में धारा 34(2) आबकारी के तहत अपराध क्र. 359/2026 पंजीबध्द कर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की गई है। प्रकरण विवेचना में है।
आरोपियों के नाम
1. संतोष दास मानिकपुरी उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा (क) थाना कसडोल
2. नागेश चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा (क) थाना कसडोल

