शराब कोचियों के सिंडिकेट पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई—बिजराडीह से पटपर चौक तक एक साथ कई ठिकानों पर रेड, 5 आरोपी गिरफ्तार; 265 पाव अवैध शराब बरामद, संगठित नेटवर्क के 28 आरोपियों पर हो चुकी कार्रवाई

शराब कोचियों के सिंडिकेट पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई—बिजराडीह से पटपर चौक तक एक साथ कई ठिकानों पर रेड, 5 आरोपी गिरफ्तार; 265 पाव अवैध शराब बरामद, संगठित नेटवर्क के 28 आरोपियों पर हो चुकी कार्रवाई

अवैध रूप से शराब बिक्री के नेटवर्क पर बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार; एक ही दिन में 05 शराब कोचिए गिरफ्तार

भाटापारा ग्रामीण एवं भाटापारा शहर की संयुक्त कार्रवाई में भाटापारा क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 05 शातिर आरोपी गिरफ्तार

ग्राम बिजराडीह, दतरेंगा, कडार, पटपर भाटापारा आदि क्षेत्र में पुलिस की ताबड़तोड़ रेड कार्यवाही

आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध देशी मसाला शराब बरामद; आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं 111 बीएनएस के तहत की गई कठोर कार्यवाही

आरोपियों के कब्जे से कुल 265 पाव (47.700 बल्क लीटर) अवैध देशी मसाला शराब (कुल कीमती ₹34,500/-) बरामद

अवैध शराब कोचिया गिरोह की कमर टूटी; अपराध क्रमांक 25/2026 के मामले में नेटवर्क से जुड़े अब तक कुल 28 आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल

​बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन, में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में अवैध नशीले पदार्थों एवं अवैध शराब की बिक्री/तस्करी करने वाले कोचियों के विरुद्ध चौतरफा कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 02.10.2026 को थाना भाटापारा ग्रामीण एवं भाटापारा शहर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में रेड कार्यवाही कर अवैध शराब का कारोबार करने वाले कुल 05 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। 

​कार्यावाही एवं आरोपियों का पृथक-पृथक विवरण:

1. ​ग्राम बिजराडीह में कार्यवाही (आरोपी कोमल यदु):- गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम बिजराडीह में आरोपी कोमल यदु के मकान पर दबिश दी गई। घर के किचन से 100 पाव देशी मसाला शराब (48 पाव शेरा + 52 पाव शोले, कुल 18.00 बल्क लीटर, कीमती ₹10,000/-) बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

2. ​ग्राम दतरेंगा में कार्यवाही (आरोपी कुन्दन साहू):- दतरेंगा गौठान के पास अवैध शराब बिक्री की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी कुन्दन साहू को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से झोले में रखा 65 पाव शोले देशी मसाला शराब (कुल 11.700 बल्क लीटर, कीमती ₹6,500/-) बरामद कर जप्त किया गया।

3. ​ग्राम कडार में कार्यवाही (आरोपी अजीत बजारे):- मुखबिर सूचना पर ग्राम कडार में दबिश देकर आरोपी अजीत बजारे के घर से लगी बाड़ी में छिपाकर रखी गई बोरी से 100 पाव शेरा देशी मसाला शराब (कुल 18.00 बल्क लीटर, कीमती ₹18,000/-) जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 589/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम किया गया। 

4. ​अवैध रूप से शराब बिक्री सिंडिकेट में कार्यवाही (आरोपी रोशन बघेल):- अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क व कोचिया गिरोह की विवेचना के दौरान सह-आरोपी रोशन बघेल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 25/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया। 

5. ​अवैध शराब सिंडिकेट में कार्यवाही (आरोपी नितेश यदु):- अवैध शराब नेटवर्क के मुख्य सप्लायरों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस टीम द्वारा ग्राम गुडी चौक (पटपर चौक) के पास से आरोपी नितेश यदु को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर झोपड़ी के पीछे छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 25/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट एवं 111 बीएनएस (संगठित अपराध/सिंडिकेट) के तहत कार्यवाही की गई है। 

​गिरफ्तार 05 आरोपीगण:

1. ​कोमल यदु पिता तेजराम यदु, उम्र 30 वर्ष, साकिन बिजराडीह, थाना भाटापारा ग्रामीण।

2. ​कुन्दन साहू पिता पीलूराम साहू, उम्र 26 वर्ष, साकिन दतरेंगा, थाना भाटापारा ग्रामीण।

3. ​अजीत बजारे पिता अल्हुदास बजारे, उम्र 24 वर्ष, साकिन कडार, थाना भाटापारा ग्रामीण। 

4. ​रोशन बघेल पिता जयनारायण बघेल, उम्र 22 वर्ष, साकिन बिजराडीह, थाना भाटापारा ग्रामीण। 

5. ​नितेश यदु पिता मनहरण यदु, उम्र 29 वर्ष, साकिन मटिया (अमृत तुल्य चाय दुकान संचालक), थाना भाटापारा ग्रामीण। 

कुल जप्ती विवरण:

1. ​कुल बरामद शराब: 265 पाव देशी मसाला शराब (कुल 47.700 बल्क लीटर)

2. ​कुल अनुमानित कीमती: ₹34,500

​अवैध शराब कोचिया गिरोह पर करारा प्रहार:- ​भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब का जाल बिछाने वाले इस संगठित गिरोह (अपराध क्रमांक 25/2026) का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने इसके जड़ों पर प्रहार किया है। इस पूरे नेटवर्क में शामिल अब तक कुल 28 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार किए गए सभी 05 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Crime