02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण
रायगढ़ के 16 NDPS प्रकरणों में जप्त 415.991 किलो गांजा एवं 637 नग प्रतिबंधित सिरप-टेबलेट नष्ट
रायगढ़ : पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कल रायगढ़ जिले में विभिन्न NDPS प्रकरणों में जप्त मादक पदार्थों एवं नशीली दवाइयों के नष्टीकरण की विधिवत कार्रवाई की गई। जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष शशि मोहन सिंह, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के नेतृत्व में यह कार्रवाई संपन्न हुई।
जिला रायगढ़ के 16 प्रकरणों में जप्त 415.991 किलोग्राम गांजा एवं 03 नग गांजा पौधों को एसएसपी स्टील एंड पॉवर लिमिटेड, जामगांव प्लांट की भट्ठी में विधिवत जलाकर नष्ट किया गया।
इसी प्रकार विभिन्न NDPS प्रकरणों में जप्त 108 नग प्रतिबंधित सिरप तथा 529 नग प्रतिबंधित टेबलेट/कैप्सूल, कुल 637 नग नशीली दवाइयों को प्लांट परिसर के पास बुलडोजर/रोड रोलर से कुचलकर गड्ढे में दबाकर विधिवत नष्टीकरण की कार्रवाई की गई। नष्ट किए गए मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों की अनुमानित कीमत 02 करोड़ 8 लाख 26 हजार 399 रुपये है। संपूर्ण कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष शशि मोहन सिंह, सदस्य अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़, उत्तम प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक रायगढ़, अभिषेक तिवारी, जिला आबकारी अधिकारी एवं पंचों की उपस्थिति में नियमानुसार संपन्न हुई।


