02 अक्टूबर शुष्क दिवस पर अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही
शुष्क दिवस में नशे का कारोबार करने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी ने अपने घर के अंदर 04 लोहे के दरवाजों के पीछे बने कमरे में भारी मात्रा में अवैध शराब छुपा कर रखी थी
अकलतरा पुलिस ने घेराबंदी कर कमरे को ध्वस्त कर 104 लीटर अवैध शराब बरामद की
देशी प्लेन, मसाला, अंग्रेजी व्हिस्की, बीयर सहित कुल 334 नग शराब जब्त
आरोपी: प्रकाश भारद्वाज पिता स्व. भारत भारद्वाज, उम्र 42 वर्ष, वार्ड क्र. 13, अकलतरा
धारा 34(2), 59(क),39(ग) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
जांजगीर-चांपा : पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय (भा.पु.से.) के निर्देशन में 02 अक्टूबर शुष्क दिवस के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलेण्डन यार्क के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में थाना अकलतरा पुलिस को दिनांक 02.10.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड 13 निवासी प्रकाश भारद्वाज ने शुष्क दिवस पर बिक्री हेतु अपने घर के भीतर 4 लोहे के दरवाजों के बाद बने कमरे में अवैध शराब छुपा रखी है और किराना दुकान की आड़ में बेच रहा है।
सूचना पर रेड कार्यवाही कर मकान की तलाशी ली गई, जिसमें –
– 180 ML देशी प्लेन यूनिक ब्रांड – 235 नग
– देशी प्लेन सुपर 36 ब्रांड – 46 नग
– गोवा स्पेशल व्हिस्की – 206 नग
– रॉयल चैलेंज व्हिस्की – 31 नग
– सिम्बा एक्स्ट्रा बीयर – 16 नग
कुल = 334 नग / 104 लीटर, कीमत ₹56,560
साथ ही बिक्री रकम ₹28,615 एवं वोल्टास कंपनी का फ्रिज (कीमत ₹10,000) कुल जुमला ₹95,175 जप्त किया गया।
थाना अकलतरा में अपराध क्र. 593/26 धारा 34(2), 59(क),39(ग) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर दिनांक 02.10.2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक की अपील:- शुष्क दिवस का उल्लंघन कर अवैध शराब का कारोबार करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
सराहनीय भूमिका:- अनु.अधि. पुलिस डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह, निरी. जय साहू (थाना प्रभारी), उप निरी. कमलदास बनर्जी, प्रशिक्षु उप निरी. दिव्या कुर्रे, प्र.आर. शरीफुद्दीन खान, आर. शैलेन्द्र राठौर, शेषनारायण साहू, महेन्द्र राज, बसंत साहू, म.आर. रश्मि भदोरिया, कृष्णा पटेल


