नशे से दूरी और एंटीबायोटिक के सही इस्तेमाल का संदेश, जशपुर के स्कूल में विद्यार्थियों को एएमआर के खतरों से कराया रूबरू

नशे से दूरी और एंटीबायोटिक के सही इस्तेमाल का संदेश, जशपुर के स्कूल में विद्यार्थियों को एएमआर के खतरों से कराया रूबरू

नशा मुक्ति एवं एएमआर के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

जशपुर : खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला जशपुर द्वारा जशपुरांचल इंग्लिश स्कूल, मधुवन टोली, जशपुर नगर में नशा मुक्ति एवं एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव, नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही एंटीबायोटिक दवाओं के अनावश्यक एवं गलत उपयोग से होने वाले एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को चिकित्सकीय सलाह के बिना एंटीबायोटिक का सेवन न करने, निर्धारित कोर्स पूरा करने तथा दवाओं के जिम्मेदार उपयोग का संदेश दिया गया।

Jashpur