सट्टा-पट्टी का खेल पकड़ा गया, दुर्ग पुलिस की घेराबंदी में 41 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार—5 सट्टा-पट्टी और नगदी समेत डाटपेन जब्त, न्यायिक रिमांड पर भेजा

सट्टा-पट्टी का खेल पकड़ा गया, दुर्ग पुलिस की घेराबंदी में 41 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार—5 सट्टा-पट्टी और नगदी समेत डाटपेन जब्त, न्यायिक रिमांड पर भेजा

अवैध सट्टा पट्टी लिखने वाले पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,बीआरपी चौक नर्सरी में सट्टा-पट्टी लिखते आरोपी को नेवई पुलिस ने पकड़ा,

सूचना पर पुलिस टीम ने बीआरपी चौक नर्सरी नेवई में घेराबंदी कर सट्टा-पट्टी लिखते एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ा।

आरोपी द्वारा विभिन्न अंकों के सामने रुपये का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखी जा रही थी तथा इसके लिए कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया।

आरोपी के कब्जे से 05 नग सट्टा-पट्टी में  के दांव का लेखा जोखा एवं नगदी  बरामद की गई।

पुलिस द्वारा मौके से सट्टा-पट्टी लिखने में प्रयुक्त एक नीले रंग का डाटपेन भी विधिवत जप्त किया गया।

प्रकरण में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

दिनांक 22.09.2026 को थाना नेवई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बीआरपी चौक नर्सरी, नेवई में एक व्यक्ति सट्टा-पट्टी लिखकर रुपये-पैसों का दांव लगवा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और आरोपी को सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया।

दुर्ग : थाना नेवई पुलिस टीम दिनांक 22.09.2026 को स्टेशन मरोदा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बीआरपी चौक नर्सरी, नेवई में एक व्यक्ति विभिन्न अंकों के सामने रुपये-पैसों का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिख रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु गवाहों को तलब कर उनके समक्ष पंचनामा तैयार किया गया तथा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

मौके पर एक व्यक्ति को सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम तामेश्वर साहू उर्फ तामेश, उम्र 41 वर्ष, निवासी स्टेशन मरोदा संगम चौक, थाना नेवई, जिला दुर्ग बताया। आरोपी के कब्जे से 05 नग सफेद लाइनदार कागज में विभिन्न अंकों के सामने लिखे   सट्टा दांव, नगदी रकम   एवं एक नीले रंग का डाटपेन बरामद किया गया।

आरोपी से सट्टा-पट्टी लिखने के संबंध में वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, जिस पर उसके द्वारा कोई वैध लाइसेंस नहीं होना बताया गया। उक्त कृत्य पर थाना नेवई में अपराध क्रमांक 629/2026, धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को दिनांक 22.09.2026 को 16:15 बजे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय दुर्ग भेजा गया।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर विभिन्न अंकों के सामने रुपये-पैसों का दांव लिखकर सट्टा-पट्टी तैयार की जा रही थी तथा सट्टा गतिविधि के लिए कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया।

घटना स्थल

बीआरपी चौक नर्सरी, नेवई, थाना नेवई क्षेत्र, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम

1. तामेश्वर साहू उर्फ तामेश, उम्र 41 वर्ष, निवासी स्टेशन मरोदा संगम चौक, थाना नेवई, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री

1. 05 नग सफेद लाइनदार कागज में विभिन्न अंकों पर लिखे  सट्टा दांव।

2. नगदी रकम

3. नीले रंग का डाटपेन।

सराहनीय कार्य

उक्त कार्यवाही में थाना नेवई के निरीक्षक अनिल कुमार साहू, प्रधान आरक्षक नंदलाल सिंह, आरक्षक रवि बिसाई एवं आरक्षक शाहबाज खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सट्टा, जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस को उपलब्ध कराएं। अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रचलित कानून के तहत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Crime