शीतला माई मंदिर की दानपेटी चोरी का खुलासा, दूसरा आरोपी लाला यादव कवर्धा से गिरफ्तार; पहले पकड़े गए विधि से संघर्षरत बालक से बरामद हुई थी दानपेटी और ₹3 हजार

शीतला माई मंदिर की दानपेटी चोरी का खुलासा, दूसरा आरोपी लाला यादव कवर्धा से गिरफ्तार; पहले पकड़े गए विधि से संघर्षरत बालक से बरामद हुई थी दानपेटी और ₹3 हजार

बलौदाबाजार शीतला माई मंदिर में दानपेटी तोड़कर चोरी करने वाले मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

पूर्व में 01 विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा गया था; अब उसके दूसरे साथी लाला यादव को पुलिस ने कवर्धा से किया गिरफ्तार

थाना सिटी कोतवाली पुलिस की सतत कार्यवाही, मंदिर चोरी का मामला पूरी तरह सुलझा

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन, में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थानों पर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु त्वरित व सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बलौदाबाजार शीतला माई मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दूसरे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 

​मामले का विवरण एवं अपराध पंजीबद्धता:- प्रार्थी घनश्याम साहू (उम्र 41 वर्ष, निवासी संजय कॉलोनी बलौदाबाजार) ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 13.09.2026 की रात्रि से 14.09.2026 की सुबह के मध्य अज्ञात चोरों द्वारा शीतला माई मंदिर का ताला व कुंडी तोड़कर अंदर रखी स्टील की दानपेटी (जिसमें लगभग ₹50,000 दान की राशि थी) चोरी कर ली गई थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 784/2026 धारा 331(4), 305 BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। 

​पूर्व कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी:- मामले की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा पूर्व में ही 01 विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से चोरी की दानपेटी व ₹3,000 नगद बरामद किया गया है। विधि से संघर्षरत बालक के मेमोरेंडम कथन एवं संकलित साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में संलिप्त दूसरे आरोपी लाला यादव की लगातार पतासाजी की जा रही थी। ​दिनांक 22.09.2026 को पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी लाला यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी लाला यादव को आज दिनांक 22.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। 

​गिरफ्तार आरोपी- ​लाला यादव पिता गोवर्धन यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05, इन्द्रवासनी मंदिर के सामने, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम (छ.ग.)। 

Crime