घर के सामने सट्टा-पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया सटोरिया, साइबर सेल-पलारी पुलिस ने ₹2,150 नकद समेत सट्टा सामग्री की जब्त

घर के सामने सट्टा-पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया सटोरिया, साइबर सेल-पलारी पुलिस ने ₹2,150 नकद समेत सट्टा सामग्री की जब्त

साइबर सेल एवं थाना पलारी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही; सट्टा-पट्टी खिलाने वाला आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

ग्राम बिनौरी में दबिश देकर पुलिस ने सटोरिये को किया गिरफ्तार, सट्टा-पट्टी व ₹2,150 नगद जप्त

आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कड़ी कार्यवाही

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन, में जिले में जुआ, सट्टा एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 21.09.2026 को साइबर सेल एवं थाना पलारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम बिनौरी में सट्टा खिला रहे 01 आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया है। 

​घटना का विवरण एवं संयुक्त पुलिस कार्यवाही:- दिनांक 21.09.2026 को साइबर सेल (प्र.आर. जितेन्द्र साहू, आर. अजय यादव, मिथलेश चमन, यशवंत यादव) एवं थाना पलारी पुलिस की संयुक्त टीम मुखबिर सूचना की तस्दीक पर ग्राम बिनौरी में गणेशराम आदिल के घर के सामने घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। ​रेड के दौरान मौके पर एक व्यक्ति को सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम गणेश राम आदिल बताया। 

​जब्ती व वैधानिक कार्यवाही:- आरोपी के पास से सट्टा लिखने में प्रयुक्त एक डाट पेन (काला रंग), सट्टा-पट्टी लिखा हुआ एक कोरा पन्ना एवं कुल ₹2,150 नगद जप्त किए गए। आरोपी का कृत्य धारा 6(क) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 का पाए जाने पर थाना पलारी में अपराध क्र. 382/2026 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले में वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी का विवरण:- गणेश आदिल पिता रामलाल आदिल, उम्र 48 वर्ष, साकिन बिनौरी, थाना पलारी

Crime