छिपाकर रखी थी शराब की बड़ी खेप, हिर्री पुलिस की दबिश में 57 पाव देशी प्लेन मदिरा बरामद; 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड

छिपाकर रखी थी शराब की बड़ी खेप, हिर्री पुलिस की दबिश में 57 पाव देशी प्लेन मदिरा बरामद; 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड

घर दुकान में भारी मात्रा में अवैध देशी प्लेन मदिरा रखने वाले पर हिर्री पुलिस की कार्यवाही

आरोपी के कब्जे से 57 पाव देशी प्लेन मदिरा जप्त कुल 10.260 लीटर

आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिषियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

बिलासपुर : श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा राजेश जोशी से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में अवैध शराब रेड कार्यवाही हेतु टीम बनाई गई है। दिनांक 22.09.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सरसेनी में गोविंदा कुमार नायक भारी मात्रा में शराब रखने की सूचना पर गवाह एवं स्टॉफ के साथ आरोपी गोविंदा कुमार नायक पिता राजकुमार नायक उम्र 23 साल साकिन सरसेनी थाना हिर्री जिला बिलासपुर के घर दुकान में रेड कार्यवाही किया। एक कपडे का काला लाल रंग के लाईनदार थैला जिसके अंदर रखा 57 नग देशी प्लेन मदिरा प्रत्येक 180 एमएल प्लास्टिक की शीशी में रोमियो देशी मदिरा प्लेन छग आबकारी का लेबल लगा हुआ कुल 10.260 लीटर कीमती 4560 रूपया मिला जिसे जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। 

उक्त कार्यवाही में योगदान:- निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा, प्र0आर0 1215 धर्मे्रद राजपूत, आर 1375 सुखदेव प्रसाद कश्यप, आर 653 रूद्रषंकर तिवारी, आर 465 सुरज कुर्रे, आर.642 जयप्रकाष कंवर, म.आर. 46 हेमलता उरांव का विषेष योगदान रहा।

अपराध क्रमांक  275/2026          धारा -34(2) आबकारी. एक्ट

घटना स्थल ग्राम सरसेनी आरोपी गोविंदा कुमार नायक घर दुकान थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग.

आरोपी – गोविंदा कुमार नायक पिता राजकुमार नायक उम्र 23 साल साकिन सरसेनी थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग.

Crime