सरेराह धारदार बटनदार चाकू दिखाकर लोगों को धमका रहा था आरोपी, सूचना मिलते ही मौदहापारा पुलिस ने घेरा और दबोचा! 19 वर्षीय लोकेश बंजारे गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

सरेराह धारदार बटनदार चाकू दिखाकर लोगों को धमका रहा था आरोपी, सूचना मिलते ही मौदहापारा पुलिस ने घेरा और दबोचा! 19 वर्षीय लोकेश बंजारे गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

मौदहापारा क्षेत्र में धारदार बटनदार चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से धारदार बटनदार चाकू बरामद कर किया गया जप्त

रायपुर : वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना मौदहापारा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध हथियार लेकर घूमने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना मौदहापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मेकाहारा अस्पताल एंबुलेंस स्टैंड के सामने एक व्यक्ति धारदार बटनदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना मौदहापारा पुलिस की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसकी पहचान लोकेश बंजारे निवासी मंदिर हसौद जिला रायपुर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 धारदार बटनदार चाकू बरामद हुआ, जिसे जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना मौदहापारा के अपराध क्रमांक 153/26, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – लोकेश बंजारे पिता स्व. शत्रुघन बंजारे, उम्र 19 वर्ष, निवासी छतौना, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर

Crime