ग्राम पहरिया के पास घेराबंदी कर बलौदा पुलिस ने पकड़ा शराब तस्करी का आरोपी, 7 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद! आबकारी एक्ट में कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा

ग्राम पहरिया के पास घेराबंदी कर बलौदा पुलिस ने पकड़ा शराब तस्करी का आरोपी, 7 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद! आबकारी एक्ट में कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा

07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बलौदा पुलिस की कार्यवाही, आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल’’

बलौदा पुलिस की अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा लगातार जारी’’

जांजगीर-चांपा : पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में अवैध शराब पर अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बलौदा पुलिस द्वारा ग्राम पहरिया के पास घेराबंदी कर आरोपी अज्जू कुमार रोहिदास ग्राम पहरीया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती लगभग 1400 रुपये बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

सराहनीय योगदान 

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि सुनिल टैगोर, प्र-आर. छोटेलाल साहू, आरक्षक रज्जू रात्रे, का सराहनीय योगदान रहा।

Crime