युवा शक्ति ने थामा नशामुक्ति का संकल्प, जशपुर में युवाओं ने बनाया अनोखा ‘संकल्प चक्र’माई भारत के अभियान में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ जागरूकता फैलाने का लिया प्रण

युवा शक्ति ने थामा नशामुक्ति का संकल्प, जशपुर में युवाओं ने बनाया अनोखा ‘संकल्प चक्र’माई भारत के अभियान में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ जागरूकता फैलाने का लिया प्रण

नशामुक्ति के संकल्प के लिए युवाओं ने बनाया ‘संकल्प चक्र’ — माई भारत जशपुर द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जशपुर : माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को नई ऊर्जा प्रदान करने के उद्देश्य से युवाओं को नशामुक्ति, जागरूकता एवं युवा नेतृत्व के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में मेरा युवा भारत (MY Bharat), जशपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजातीय बालक छात्रावास, भागलपुर एवं माई  भारत केंद्र, जशपुर में नशामुक्ति जागरूकता एवं संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरविंद भगत, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद जशपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं द्वारा ‘संकल्प चक्र’ का निर्माण कर सामूहिक रूप से नशामुक्ति का संकल्प लिया गया।

युवाओं ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, समाज एवं समुदाय में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ ली।

इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा नशे के विरुद्ध सामाजिक जागरूकता का वाहक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

यह पहल राष्ट्रीय संकल्प समारोह से प्रेरित राष्ट्रव्यापी 100 सप्ताह के नशामुक्ति, जागरूकता एवं युवा नेतृत्व अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई। कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि जब युवा नशामुक्त होगा, तभी भारत सशक्त होगा; और जब भारत सशक्त होगा, तब विकसित भारत का सपना साकार होगा।

मेरा युवा भारत, जशपुर द्वारा जिले के युवाओं से #NashaMuktYuva अभियान से जुड़कर नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

Jashpur