सरकारी अनुदान और उन्नत खेती ने बदली किसान की तकदीर, मिर्च की फसल से महेंद्र यादव ने कमाए करीब ₹1 लाख ; पूंजी की कमी बनी थी बाधा, योजना के सहयोग से बढ़ा खेती का क्षेत्र और मजबूत हुई आर्थिक स्थिति

सरकारी अनुदान और उन्नत खेती ने बदली किसान की तकदीर, मिर्च की फसल से महेंद्र यादव ने कमाए करीब ₹1 लाख ; पूंजी की कमी बनी थी बाधा, योजना के सहयोग से बढ़ा खेती का क्षेत्र और मजबूत हुई आर्थिक स्थिति

सेवा संकल्प अभियान 2026 : सफलता की कहानी

मिर्च की खेती बनी आय का आधार, उन्नत खेती और सरकारी अनुदान से किसान की आर्थिक स्थिति में आया बदलाव

जशपुर : कृषि विकास एवं किसान कल्याण जैव प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY 2.0) ग्रामीण किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

योजना के माध्यम से किसानों को कृषि उत्पादन बढ़ाने और आय के नए अवसर प्राप्त करने में सहायता मिल रही है।

विकासखंड बगीचा के ग्राम सन्ना निवासी छोटे कृषक श्री महेंद्र कुमार यादव, पिता श्री अमर कुंवर यादव, की सफलता की कहानी इसका उदाहरण है।

आर्थिक स्थिति कमजोर होने और पूंजी के अभाव में वे पहले केवल 50 डिसमिल भूमि पर पारंपरिक तरीके से मिर्च की खेती कर पाते थे। सीमित उत्पादन और अधिक लागत के कारण परिवार का भरण-पोषण करना कठिन था।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत उत्पादन प्रणाली मद में मिर्च की खेती के लिए उन्हें 38,000 रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई। अनुदान मिलने के बाद उन्होंने 1 एकड़ भूमि लीज पर लेकर उन्नत किस्म की मिर्च की खेती शुरू की। विभागीय तकनीकी मार्गदर्शन और सिंचाई सुविधा का लाभ लेकर उन्होंने अपनी खेती का विस्तार किया।

परिणामस्वरूप, इस वर्ष श्री महेंद्र कुमार यादव को मिर्च की खेती से लगभग 1 लाख रुपये की शुद्ध आय प्राप्त हुई है। खेती में आए इस बदलाव से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और वे अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रहे हैं।

श्री महेंद्र कुमार यादव ने कहा, “मैं पहले से ही मिर्च की खेती करता था, लेकिन पूंजी के अभाव में केवल 50 डिसमिल भूमि में ही खेती कर पाता था। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत मिले अनुदान से मैंने 1 एकड़ जमीन लीज पर लेकर मिर्च की खेती की।

इस साल उन्हें लगभग 1 लाख रुपये की शुद्ध आय हुई है। महेंद्र ने उनके जीवन में यह बदलाव लाने के लिए  प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री  को हृदय से धन्यवाद दिया है।

Jashpur