स्क्रैप चोरी के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार; मामले में अब तक 21 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

स्क्रैप चोरी के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार; मामले में अब तक 21 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 277/2026 में भिलाई इस्पात संयंत्र से स्क्रैप चोरी कर रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड, रसमड़ा औद्योगिक संस्थान खपाए जाने के संबंध में प्रकरण में दो डायरेक्टरो की गिरफ्तारी।

दुर्ग : थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र अन्तर्गत दिनांक 26/05/2026 को लोहे स्कैप अकलोरडीही खदान पारा  स्थित ए.के. टेड्रर्स से  भारी मात्रा में स्कैप  बरामद हुआ था इस मामलें में विवेचना के दौरान अब तक 19 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी विवेचना जारी है। उक्त प्रकरण में विवेचना के दौरान गिरफ्तार किये गये आरोपियों से प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारी तथा तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से  भिलाई इस्पात संयंत्र से चोरी किए गए स्क्रैप को रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड, रसमडा स्थित औद्योगिक संस्थान में खपाए जाने के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार गर्ग एवं डायरेक्टर संदीप कुमार सिंह को दिनांक 18.09.2026 को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। विवेेचना जारी है। इस प्रकरण में अब तक कुल 21 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

आरोपियों का नाम

1. विनोद कुमार गर्ग उम्र 60 साल निवासी मकान नंबर 33 वालफोर्ट सिटी भाठागावं रायपुर थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर (रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड, रसमडा जिला दुर्ग (मैनेजिंग डायरेक्टर)

2. संदीप कुमार 39 साल पता एसबीआई कालोनी हाउस नंबर 94 जुनवानी रोड़ स्मृति नगर थाना सुपेला जिला दुर्ग रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड, रसमडा जिला दुर्ग (डायरेक्टर)

Crime