थाना कोटा पुलिस द्वारा चोरी के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है
चोरी का माल व औजार बरामद
धाराएं: 331(3), 305(ए) BNS,
आरोपी: आदित्य मिश्रा उम्र 20 वर्ष निवासी – बाजारपारा गनियारी, थाना कोटा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
बिलासपुर : प्रार्थी मनोज राज उम्र 40 वर्ष की शिकायत पर दर्ज मामले के अनुसार, दिनांक 13.09.2026 को ग्राम गनियारी स्थित एक मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा तांबे व काँसे के बर्तन चोरी कर लिए गए थे।
विवेचना के दौरान स्थल निरीक्षण व पूछताछ पर संदेही आदित्य मिश्रा का नाम प्रकाश में आया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर उसके कब्जे से 07 नग तांबे के कलश लोटा एवं 01 नग काँसे का लोटा और घटना में इस्तेमाल आरी लोहा काटने की एवं हथौड़ा जप्त कर आरोपी को दिनांक 17.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजी गई है l
उक्त त्वरित कार्यवाही एवं माल बरामदगी में थाना प्रभारी कोटा निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश यादव, आरक्षक दीप सिंह कंवर, आरक्षक संजय श्याम, आरक्षक ज्वाला सिंह एवं आरक्षक धर्मेंद्र साहू की विशेष भूमिका रही।


