नगोई एनीकट के पास खुलेआम जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, हार-जीत का दांव लगा रहे 4 जुआरी गिरफ्तार; ₹2,700 नकद जब्त

नगोई एनीकट के पास खुलेआम जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, हार-जीत का दांव लगा रहे 4 जुआरी गिरफ्तार; ₹2,700 नकद जब्त

रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर जुआ  खेलते 04 जुआरी पकडे गये

जुआरियो से नगदी 2700/- रुपये जप्त।

बिलासपुर : श्रीमान उमनि एवं वपुअ महोदय द्वारा थाना क्षेत्रो में चल रहे अवैध जुआ, सट्टा, आबकारी एवं माइनर एक्ट के तहत अधिक-से-अधिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण)एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा, श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन पर थाना क्षेत्रो में सतत् निगाह रखी गई थी जो दिनांक 17/06/2026 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि कुछ व्यक्ति नगोई एनीकट डेम के पास जुआ खेल रहे है, की सूचना पर थाना टीम गठित कर मुखबिर केे बताये अनुसार रवाना होकर रेड किया जो कुछ जुआरी पुलिस को आते देख भाग गये है 04 व्यक्ति ओमप्रकाश जायसवाल, धरम ध्रुव, रोहित यादव, रोहित कौशिक को पकड़ा गया, जिनके पास से एवं फड से 2700/-रुपये जप्त किया । जुआरियो के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत विधिवत् कार्यवाही की गई है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक अवनीश पासवान, प्र आर 298 रामायण राजपूत, आरक्षक हरिश यादव, राजकुमार, नरेश निराला, त्रिलोक सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

नाम आरोपी- (1) ओमप्रकाश जायसवाल पिता चंदकुमार निवासी साकेत मुगेली

2 धरम ध्रुव पिता कुमार ध्रव निवासी जरेली थाना तखतपुर

3. रोहित यादव पिता रामचंद यादव निवासी नगोई थाना तखतपुर

4 रोहित कौशिक पिता श्रवण कौशिक निवासी नगोई थाना तखतपुर

अपराध कमांक 568/2026 धारा – 3(2)  जुआ एक्ट

Crime