जशपुर में गूंजा स्वच्छता का संदेश ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ और ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज, ग्राम पंचायतों में श्रमदान के साथ कचरा प्रबंधन को लेकर ग्रामीण हुए जागरूक

जशपुर में गूंजा स्वच्छता का संदेश ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ और ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज, ग्राम पंचायतों में श्रमदान के साथ कचरा प्रबंधन को लेकर ग्रामीण हुए जागरूक

जशपुर जिले में ‘‘स्वच्छता ही सेवा 2026‘‘ एवं ‘‘सेवा संकल्प अभियान‘‘ का शुभारंभ

जशपुरनगर : स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक जिले में स्वच्छता ही सेवा 2026‘‘ एवं ‘‘सेवा संकल्प अभियान 2026‘‘ का आयोजन व्यापक स्तर पर किया जा रहा है।

कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में अभियान के प्रथम दिवस आज जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में ‘‘आशीर्वाद कंडिया‘‘ आयोजन के पूर्व स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, स्वच्छाग्रहियों, महिला स्व-सहायता समूहों, युवाओं एवं ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर दीप प्रज्ज्वलन स्थल, सार्वजनिक स्थलों, चौक-चौराहों एवं मार्गों पर साफ-सफाई की।

इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण के संबंध में जागरूक किया गया। ग्रामीणों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा सामुदायिक सहभागिता से ग्राम को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया गया। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपने ग्राम, घर एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में सहयोग प्रदान करें।

Jashpur