अवैध शराब बिक्री पर दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन! महिला आरोपी गिरफ्तार, 30 पौवा देशी शराब और बिक्री की रकम समेत ₹3,150 का माल जब्त

अवैध शराब बिक्री पर दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन! महिला आरोपी गिरफ्तार, 30 पौवा देशी शराब और बिक्री की रकम समेत ₹3,150 का माल जब्त

अवैध शराब बिक्री पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,अवैध रूप से देशी शराब बिक्री करते महिला आरोपी गिरफ्तार, 30 पौवा एवं बिक्री रकम सहित कुल ₹3,150 की सामग्री जप्त

मुखबिर की सूचना पर खुर्सीपार पुलिस ने बस्ती क्षेत्र में तत्काल घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री कर रही महिला आरोपी को पकड़ा।

आरोपी के कब्जे से बिक्री हेतु रखे 30 पौवा देशी शराब एवं शराब बिक्री की रकम ₹100 जप्त की गई।

आरोपी के विरुद्ध थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 421/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी को दिनांक 15.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

दिनांक 15.09.2026 को थाना खुर्सीपार क्षेत्र के  बस्ती में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला आरोपी को गिरफ्तार कर शराब एवं बिक्री रकम जप्त की गई।

दुर्ग : दिनांक 15.09.2026 को थाना खुर्सीपार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि देवार बस्ती, खुर्सीपार क्षेत्र में एक महिला द्वारा अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना पर थाना खुर्सीपार पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और संदिग्ध महिला को पकड़ा गया।

पूछताछ में महिला ने अपना नाम श्रीमती नगिता मरकाम, उम्र 20 वर्ष, निवासी  बस्ती, मछली मार्केट, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग बताया। उसके कब्जे में बिक्री हेतु रखे देशी शराब के 30 पौवा एवं बिक्री रकम ₹100 पाए जाने पर गवाहों के समक्ष विधिवत जप्ती की कार्रवाई की गई।

आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पाए जाने पर थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 421/2026 पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को दिनांक 15.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त होने पर जेल निरूद्ध किया गया।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

आरोपी द्वारा  बस्ती क्षेत्र में देशी शराब को अवैध रूप से बिक्री हेतु अपने कब्जे में रखकर ग्राहकों को बेचने का प्रयास किया जा रहा था। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

घटना स्थल

बस्ती के पास, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम

1. श्रीमती नगिता मरकाम, उम्र 20 वर्ष, निवासी देवार बस्ती, मछली मार्केट, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री

1. 30 पौवा देशी शराब।

2. बिक्री रकम ₹100।

कुल जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत ₹3,150।

सराहनीय कार्य

उक्त कार्यवाही में थाना खुर्सीपार के थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण केंवट एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब की बिक्री अथवा किसी भी संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Crime