मानवीय सेवा के लिए राइस मिल एसोसिएशन की बड़ी पहल! बिलासपुर रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि, जरूरतमंदों की मदद में आएगी काम

मानवीय सेवा के लिए राइस मिल एसोसिएशन की बड़ी पहल! बिलासपुर रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि, जरूरतमंदों की मदद में आएगी काम

राइस मिल एसोसिएशन ने रेडक्रॉस सोसायटी को दिए 5 लाख रुपए

बिलासपुर : जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि प्रदान की गई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर एवं रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष संजय अग्रवाल से आज मंथन सभाकक्ष में मुलाकात कर सहयोग राशि का चेक सौंपा।

कलेक्टर अग्रवाल ने राइस मिल एसोसिएशन द्वारा जनहित और मानवीय सेवा के कार्यों में दिए गए इस सहयोग के लिए पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से प्राप्त सहयोग का उपयोग जरूरतमंद लोगों की सहायता एवं मानवीय सेवा के कार्यों में किया जाएगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सहयोग की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर, राइस मिल  एसोसिएशन के महामंत्री शिवशंकर अग्रवाल सहित आदित्य अग्रवाल, सुनील, अनिकेत, राजेश, श्रीतेश, तेजस उपस्थित थे।

Chhattisgarh