सावित्री का बरसों पुराना सपना हुआ साकार! सरकारी योजना से मिला पक्का घर, कच्चे मकान की मजबूरी खत्म और परिवार को मिली सुरक्षित जिंदगी की नई शुरुआत

सावित्री का बरसों पुराना सपना हुआ साकार! सरकारी योजना से मिला पक्का घर, कच्चे मकान की मजबूरी खत्म और परिवार को मिली सुरक्षित जिंदगी की नई शुरुआत

सेवा संकल्प अभियान 2026 : कभी घर का था इंतजार, अब मिला सपनों का आशियाना

जशपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों के सपने हो रहें साकार। कभी पक्के घर का सपना आंखों में था, लेकिन उसे पूरा करने की राह आसान नहीं थी। जशपुर जिले के तपकरा की रहने वाली श्रीमती सावित्री के लिए अपना पक्का घर सिर्फ एक सपना था।

कच्चे और असुरक्षित घर में परिवार के साथ जीवन बिताने वाली सावित्री को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से अपने घर का सपना पूरा होने की उम्मीद मिली। शासन की योजना का लाभ मिलने के बाद उनके जीवन में एक नई शुरुआत हुई और उनका अपना पक्का घर बनकर तैयार हुआ।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जरूरतमंद परिवारों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से ऐसे परिवारों को पक्की छत मिल रही है, जिनके लिए कभी अपना घर होना सिर्फ एक सपना था।

आज सावित्री अपने पक्के घर में सुरक्षित और सम्मान के साथ जीवन जी रही हैं। उनके लिए यह सिर्फ ईंट और सीमेंट से बना मकान नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की नई शुरुआत है।

सावित्री की कहानी बताती है—जब सरकार की योजनाएं जरूरतमंद तक पहुंचती हैं, तो सपने सिर्फ सपने नहीं रहते, वे हकीकत बन जाते हैं।

Jashpur