सूखे नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई – 18.330 किलो गांजा के साथ 02 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार – एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना टिकरापारा की संयुक्त कार्यवाही
रायपुर : दिनांक 13.09.2026 को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) एवं थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करते हुए उड़ीसा के 02 अंतर्राज्यीय आरोपियों को 18.330 किलोग्राम गांजा के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपी लालपुर ओवर ब्रिज के पास अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहे थे। जप्त गांजे की कीमत लगभग 9,16,500/- रुपये आंकी गई है।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 882/2026 धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस कार्यवाही का विवरण:-
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रोबिनसन गुड़िया के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विक्रय पर अंकुश लगाने हेतु सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राहुल देव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राइम) मनोज प्रजापति एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेन्द्र नगर नवनीत पाटिल के निर्देशन में सूखे नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना टिकरापारा की संयुक्त टीम गठित की गई। दिनांक 13.09.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लालपुर ओवर ब्रिज के पास दो व्यक्ति अवैध गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे हैं।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर मुखबिर के बताए हुलिए के दोनों व्यक्तियों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके संयुक्त कब्जे से पिट्ठू बैग में खाकी टेप से लिपटा हुआ कुल 18.330 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ पर आरोपियों ने अपना नाम :-
1. मंगल हरिजन पिता मोती लाल हरिजन, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम सालेकेला, थाना बूढ़ेन, जिला नुआपाड़ा (ओडिशा)
2. भीमराज तांडी पिता टिकनू तांडी, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम सालेकेला, थाना बूढ़ेन, जिला नुआपाड़ा (ओडिशा) होना बताया।
आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
जप्त मशरूका: 18.330 किलोग्राम गांजा, कीमती 9,16,500/- रुपये।
कार्यवाही में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना टिकरापारा पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।


