गुंडा बदमाश अंकुश यादव पर पुलिस का शिकंजा! सरेआम धारदार चाकू लहराकर फैला रहा था दहशत, दबिश देकर पकड़ा गया आरोपी, आर्म्स एक्ट में जेल

गुंडा बदमाश अंकुश यादव पर पुलिस का शिकंजा! सरेआम धारदार चाकू लहराकर फैला रहा था दहशत, दबिश देकर पकड़ा गया आरोपी, आर्म्स एक्ट में जेल

दहशतगर्दी करते थाना सिटी कोतवाली के गुण्डा बदमाश को धारदार चाकू सहित किया गया गिरफ्तार |

२-जप्त हथियार – 01 नग धारदार चाकू

नाम आरोपी :-

01. अंकुश यादव पिता सुरेश यादव उम्र 21 वर्ष निवासी टीकरापारा यादव मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. ।

बिलासपुर : श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा गुण्डा बदमाशों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग कार्यवाही कर क्षेत्र में अडेबाजों, आदतन बदमाशों पर सतत् निगाह रखी जा रही है। दिनांक – 14.09.26 को जरिये मुखबीर मोबाईल से सूचना मिली कि आरोपी अंकुश यादव के द्वारा ज्वाली नाला मेडिकल काम्पलेक्स के पीछे मैदान के पास धारदार हथियार लहराकर आने जाने वाले लोगों डरा धमका रहा है कि मुखबीर की सूचना से श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.), को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी अंकुश यादव को पकडा गया जिनके पास धारदार 01 नग चाकू मिला आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 519 / 26, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। “1

Crime