सार्वजनिक/झोपड़ीनुमा दुकानों में अवैध रूप से शराब पीने का साधन उपलब्ध कराने वाले 04 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर पृथक से की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
तीज त्योहार और आगामी गणेश चतुर्थी के त्यौहार के मद्देनजर कुल 07 बदमाशो के खिलाफ की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
बिलासपुर : श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री, परिवहन एवं सार्वजनिक स्थलों/दुकानों में अवैध रूप से शराब पिलाने/पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सार्वजनिक अथवा झोपड़ीनुमा दुकानों में शराब पिलाने के लिए संसाधन उपलब्ध कराने वाले 04 आरोपियों के खिलाफ 36(C) आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही किया गया एवं तीज त्यौहार और गणेश चतुर्थी पर्व को ध्यान में रखते हुए सरकंडा पुलिस ने अभियान चलाकर उपरोक्त 04 आरोपियों को मिलाकर 07 बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई।
आबकारी एक्ट के आरोपीगण
01-आदित्य कुमार पाण्डेय पिता गौरीशंकर पाण्डेय उम्र 26 साल निवासी अमरैया चौक कुदरूबाडी चिंगराजपारा सरकंडा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ0ग0
02-राहुल जायसवाल पिता स्व उत्तम प्रसाद जायसवाल उम्र 50 साल निवासी मेलापारा चांटीडीह सरकंडा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ0ग0
03- घनश्याम सोनी पिता स्व बाबूलाल सोनी उम्र 60 साल निवासी रपट चौक चांटीडीह कुम्हारपारा सरकंडा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ0ग0
04-गुडडू सिंह पिता नरेन्द्र सिंह उम्र 35 साल निवासी साईंस कालेज डबरीपारा सरकंडा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ0ग0
बदमाशों के नाम जिसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई
(1) शिवा मरकाम उर्फ सेवक पिता सुखी राम मरकाम उम्र 40 साल निवासी रामायण चौक चांटीडीह
(2) दीपक यादव उर्फ दाऊ पिता विजय यादव उम्र 35 साल निवासी अशोकनगर पानी टंकी के पास सरकण्डा
(3) आदित्य कुमार पांडेय पिता गौरीशंकर पाण्डेय उम्र 26 साल अमरैया चौक कुंदरूबाडी थाना सरकंडा
(4) टेकचंद श्रीवास पिता ननकी श्रीवास 52 साल निवासी अशोकनगर लाल बिल्डिंग एल 4 थाना सरकंडा
(5)गुड्डू सिंह पिता नरेंद्र सिंह उम्र 35 साल निवासी साइंस कॉलेज डबरीपारा थाना सरकंडा
(6)धनेश कुमार जायसवाल पिता उत्तम कुमार जायसवाल उम्र 50 साल निवासी मेलापारा चांटीडीह थाना सरकंडा
(07) सीताराम वर्मा पिता स्वर्गीय मोहनलाल वर्मा उम्र 50 साल निवासी चिंगराज पारा थाना सरकंडा
थाना सरकंडा पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, अड्डेबाजो एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पिलाने/पीने वालों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।


