ताला तोड़कर उड़ाई ₹70 हजार की एक्टिवा, बेचने ग्राहक तलाश रहा था आरोपी! सरकंडा पुलिस ने दबोचा, चोरी की स्कूटी बरामद; फरार सह-आरोपी की तलाश जारी

ताला तोड़कर उड़ाई ₹70 हजार की एक्टिवा, बेचने ग्राहक तलाश रहा था आरोपी! सरकंडा पुलिस ने दबोचा, चोरी की स्कूटी बरामद; फरार सह-आरोपी की तलाश जारी

सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

सूने मकान से एक्टिवा स्कूटी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

सशक्त एप के प्रभावी उपयोग से चोरी का वाहन कीमती 70000 रुपये बरामद

बिलासपुर : प्रार्थिया श्रीमती प्रिती यादव (उम्र 27 वर्ष), निवासी जोरापारा चौबे कालोनी अटल आवास, सरकंडा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 28.08.2026 के रात्रि 08:00 बजे से 07.09.2026 के सुबह 10:00 बजे के मध्य अज्ञात चोर द्वारा उसके मकान के गेट एवं मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर खड़ी नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक CG 10 BW 9754, कीमती लगभग ₹70,000/-) चोरी कर ली गई है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1301/2026, धारा 331(4), 305(ए), 3(5) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

​पुलिस कार्यवाही एवं गिरफ्तारी

श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में  तत्काल टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इमलीभाठा निवासी कान्हा पटेल नामक व्यक्ति चोरी की स्कूटी बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। ​सूचना की तसदीक हेतु गवाहों के साथ तत्काल संदेही कान्हा पटेल को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ एवं मेमोरण्डम कथन में आरोपी ने अपने साथी सुमित ठाकुर से स्कूटी प्राप्त कर पहचान छिपाने की नीयत से उसकी नंबर प्लेट निकालकर फेंक देने तथा वाहन को इमलीभाठा बाम्बे आवास के नीचे छिपाकर रखना स्वीकार किया। ​आरोपी के मेमोरण्डम कथन के आधार पर चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी को गवाहों के समक्ष बरामद कर सशक्त एप्प के उपयोग से चोरी की वाहन सुनिश्चित कर गवाहों के समक्ष जब्त कर कब्जे पुलिस लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी कान्हा पटेल पिता रामू पटेल

​उम्र: 19 वर्ष

​पता: साकिन इमलीभाठा बंधवापारा जोगी आवास, सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

बरामदगी :

एक्टिवा स्कूटी (रंग- नीला, क्रमांक CG 10 BW 9754, कीमती लगभग ₹70,000/-)

​आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। प्रकरण के सह-आरोपी की तलाश जारी है।

सराहनीय भूमिका उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह,  दिवाकर वर्मा, आरक्षक संजीव जांगड़े, विवेक राय, आफाक खान की विशेष भूमिका रही

Crime