सेवा संकल्प अभियान: 17 सितंबर को 25 लाख दीयों की रोशनी से जगमगाएगा रायपुर
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मरीन ड्राइव में कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, तैयारियों के दिए निर्देश
रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को रायपुर 25 लाख दीयों की रोशनी से जगमगाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बीती रात मरीन ड्राइव पहुंचकर निरीक्षण किया।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर की जाने वाली सभी तैयारियां समयबद्ध और सुचारु रूप से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने लोगों की सुविधा, सुरक्षा और कार्यक्रम के बेहतर संचालन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
17 सितंबर की शाम रायपुर एक साथ लाखों दीपों से रोशन होगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से इस खास आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है। आप भी 17 सितंबर की शाम 7 बजे दीप लेकर आएं और सशक्त रायपुर, सशक्त छत्तीसगढ़ और सशक्त भारत के लिए एक दीप जरूर प्रज्वलित करें।
निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन, पुलिस डीसीपी (जोन मध्य) तारकेश्वर पटेल, डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा, अपर संचालक जनसंपर्क उमेश मिश्रा,अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, संयुक्त संचालक जनसंपर्क पवन गुप्ता, एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला, एसडीएम रायपुर नंदकुमार चौबे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


