त्योहारी सीजन तथा गणेश चतुर्थी के मद्देनजर नॉर्थ जोन पुलिस की सघन चेकिंग एवं प्रभावी कार्रवाई जारी
अवैध रूप से धारदार हथियार रखने वाले 01 आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की कार्रवाई एवं अवैध रूप शराब बिक्री करते 01 आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही
विभिन्न थाना क्षेत्रों में 06 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
रायपुर : आगामी त्यौहारों एवं भीड़-भाड़ के सीजन को दृष्टिगत रखते हुए नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान अवैध रूप से धारदार हथियार लेकर घूमने वाले व्यक्तियों तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
आर्म्स एक्ट के तहत 01 आरोपी पर कार्रवाई
सघन चेकिंग के दौरान थाना गुढ़ियारी पुलिस द्वारा अवैध रूप से धारदार हथियार रखने वाले 01 आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
1.तरुण कुमार पिता दिलीप कुमार उम्र 28 साल पता मिराज पेट्रोल पंप के पास खाल बड़ा गुढ़ियारी रायपुर
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 407/2026 पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई।
आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
थाना उरला क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप से शराब का संग्रहण एवं बिक्री करते आरोपी तारकेश्वर साहू पिता सुखराम साहू उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम सरोरा बजरंग नगर थाना उरला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 30 पौवा देसी शराब जुमला कीमती लगभग 3000/- रुपए जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना उरला में अप क्र 463/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबध कर कार्यवाही किया गया है।
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा संदिग्ध एवं असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से नॉर्थ जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
थाना गुढ़ियारी द्वारा 02 प्रकरणों में 04 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
थाना खमतराई द्वारा 01 प्रकरण में 02 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
इस प्रकार आज नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा 01 प्रकरण में आर्म्स एक्ट के तहत 01 आरोपी, आबकारी एक्ट के तहत 01 आरोपों तथा 04 प्रकरणों में 06 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। कुल 08 आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की गई।
नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा आगामी त्यौहारों एवं भीड़-भाड़ के मद्देनजर लगातार सघन चेकिंग की जा रही है। अवैध रूप से चाकू एवं अन्य धारदार हथियार लेकर घूमने वाले व्यक्तियों तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


