सूखे नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई – 1.800 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायपुर : दिनांक 11.09.2026 को थाना टिकरापारा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजे की बिक्री करते हुए आरोपी आर्यन उर्फ हेमेन्द्र ठाकुर को 1.800 किलोग्राम गांजा के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
आरोपी सरजू बांधा तालाब के पास अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहा था। जप्त गांजे की कीमत लगभग 90,000/- रुपये आंकी गई है।
आरोपी के विरुद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 842/2026 धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस कार्यवाही का विवरण:-
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रोबिनसन गुड़िया के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विक्रय पर अंकुश लगाने हेतु सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेन्द्र नगर नवनीत पाटिल के निर्देशन में सूखे नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। दिनांक 11.09.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सरजू बांधा तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मुखबिर के बताए हुलिए के व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पीले रंग के थैले में खाकी टेप से लिपटा हुआ 1.800 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ पर आरोपी ने अपना नाम आर्यन उर्फ हिमेंद्र ठाकुर पिता स्व. इंदरकुमार ठाकुर, उम्र 19 वर्ष, निवासी यादव मोहल्ला, सत्यनारायण मंदिर के पास, टिकरापारा, रायपुर बताया।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
जप्त मशरूका: 1.800 किलोग्राम गांजा, कीमती 90,000/- रुपये।
कार्यवाही में थाना टिकरापारा पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।


