पुलिस की नजर से नहीं बची चोरी की बाइक! चेकिंग के दौरान तीन युवक वाहन छोड़कर भागे, जांच में खुला चोरी का राज

पुलिस की नजर से नहीं बची चोरी की बाइक! चेकिंग के दौरान तीन युवक वाहन छोड़कर भागे, जांच में खुला चोरी का राज

रायपुर पुलिस की सतर्कता से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

असली मालिक को सौंपी गई मोटरसाइकिल

रायपुर : यातायात पुलिस रायपुर द्वारा चलाए जा रहे संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शारदा चौक यातायात पुलिस के अंतर्गत आमापारा चौक पॉइंट पर चेकिंग ड्यूटी लगाई गई थी।

ड्यूटी पर तैनात शारदा चौक यातायात प्रभारी कोमल प्रसाद राठौर , नव आरक्षक क्र. 269 निखिल साहू एवं नव आरक्षक क्र. 284 प्रदीप कुमार राजवाड़े

संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर तीन युवक आते दिखे। पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन को रोकने का प्रयास करने पर तीनों अज्ञात व्यक्ति वाहन को मौके पर ही छोड़कर भाग निकले।वाहन की जांच करने पर पता चला कि यह मोटरसाइकिल थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग क्षेत्र की है।

वाहन स्वामी की पहचान कर फोन से संपर्क करने पर वाहन स्वामी ने बताया कि यह दोपहिया वाहन अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था।

प्रार्थी वाहन स्वामी को थाना शारदा चौक बुलाया गया , चेचिस नंबर व अन्य दस्तावेजों का भौतिक मिलान सही पाए जाने पर वैध दस्तावेज सत्यापित कर वाहन को विधिवत उसके वास्तविक स्वामी को सौंप दिया गया।

Chhattisgarh Crime