थाना क्षेत्र मे असामाजिक तत्व के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं थाना हिर्री क्षेत्र मे अशांति फैलाने वालो पर की गई कड़ी कार्यवाही
थाना हिर्री पुलिस द्वारा 04 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही करते गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
आरोपियो के नामः-
1. अरूण दिव्य पिता अश्वनी दिव्य उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम उमरिया थाना पथरिया
जिला मुंगेली छ.ग.
2. उमेश कोसले पिता धरमू कोसले उम्र 22 साल निवासी ग्राम उमरिया थाना पथरिया जिला मुंगेली छ.ग.
3. आशीष बंजारे पिता मोहन दास बंजारे उम्र 26 साल निवासी ग्राम उमरिया थाना
पथरिया जिला मुंगेली छ.ग.
4. अजय निषाद पिता रामबनिहार निषाद उम्र 24 साल साकिन मोहदा थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग.
बिलासपुर : थाना क्षेत्र मे असामाजिक तत्व के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने, अशांति फैलाने वालों पर कार्यवाही करने हेतु श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा निर्देश दिये जाने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा एवं थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के दिशा निर्देश पर हिर्री पुलिस द्वारा बीट प्र.आरक्षक द्वारा थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्व के विरूद्ध एवं शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र व चिन्हाकिंत अड्डेबाजी स्थान मोहदा, भोजपुरी टोलप्लाजा व अन्य स्थानो पर सतत चेकिंग के दौरान 04 व्यक्तियों के विरूद्ध पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हिदायत देकर प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही कर सभी आरोपियों को कार्यपालिक दण्डाधिकारी महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि कानून व्यवस्था भंग करने नशाखोरी एवं सार्वजनिक स्थान में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियो तथा असामाजिक तत्व की सूचना तत्काल पुलिस को दे जिससे असामाजिक त़त्वों के विरुद्ध आगे भी प्रभावी एवं कठोर कार्यवाही हिर्री पुलिस द्वारा निरंतर जारी रहेगी।


