ड्रग तस्करी के मामले मे आरोपी गिरफ्तार, 180 नग नशीला टेबलेट जप्त।
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा कुल 180 नग प्रतिबंधित अवैध नशीला टेबलेट कुल किमती मशरुका लगभग 185760/- किया गया बरामद।
नशीले पदार्थो के अवैध कारोबार मे संलिप्त आरोपियों पर लगातार की जा रही सख्त कार्यवाही।
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल किया गया जप्त।
अम्बिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थो की खरीद बिक्री मे शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम के मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि थाना कोतवाली पुलिस टीम कों दिनांक 10/09/26 कों मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि पर्राडांड निवासी मो. इम्तियाज अंसारी होंडा साइन मोटरसायकल से नशीला टेबलेट बिक्री करने के लिए अग्रसेन रोड बैंक के पीछे खेत के पास आने वाला है।
पुलिस टीम द्वारा मुखबीर सुचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मौक़े पर पहुंचकर संदेही की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो संदेही द्वारा अपना नाम (01) मो. इम्तियाज अंसारी आत्मज अख्तर अंसारी उम्र 27 वर्ष साकिन पर्राडांड अम्बिकापुर का होना बताये, संदेही के कब्जे से रखे मोटरसायकल की तलाशी लेने पर कुल 180 नग प्रतिबंधित नशीला टेबलेट कुल किमती मशरुका लगभग 185760/- जप्त किया गया, आरोपी के कब्जे से घटना के प्रयुक्त होंडा साइन मोटरसायकल जप्त किया गया है। आरोपी से घटना के सबंध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 636/26 धारा 21(सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, उप निरीक्षक के के यादव, आरक्षक नितिन सिन्हा, विवेक राय, शिव राजवाड़े सक्रिय रहे।


