अबूझमाड़ बैडमिंटन लीग में दिखा खेल का जोश, वन मंत्री केदार कश्यप ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, 6 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबलों ने बांधा समां

अबूझमाड़ बैडमिंटन लीग में दिखा खेल का जोश, वन मंत्री केदार कश्यप ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, 6 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबलों ने बांधा समां

अबूझमाड़ बैडमिंटन लीग सीजन-3 के दूसरे दिन वन मंत्री केदार कश्यप हुए शामिल

राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ आयोजन का शुभारंभ, मंत्री कश्यप ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

नारायणपुर : नारायणपुर में खेल, एकता और सकारात्मक बदलाव की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित अबूझमाड़ बैडमिंटन लीग सीजन-3 के दूसरे दिन आज माननीय वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता तथा संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात माननीय मंत्री केदार कश्यप ने आयोजन के संबंध में अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने अबूझमाड़ में खेल गतिविधियों के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं।

इसके पश्चात माननीय मंत्री कश्यप ने अबूझमाड़ बैडमिंटन लीग सीजन-3 में भाग ले रही सभी 6 टीमों के स्वामियों एवं खिलाड़ियों से सौजन्य भेंट की। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए सभी टीमों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद माननीय मंत्री केदार कश्यप ने कुतुल नाइट राइडर्स एवं तूलार टाइटन्स के बीच खेले जाने वाले मिश्रित युगल मुकाबले का टॉस कराया तथा दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

अबूझमाड़ बैडमिंटन लीग खेल के माध्यम से युवाओं को मंच प्रदान करने, प्रतिभाओं को अवसर देने तथा अबूझमाड़ में विश्वास, एकता और सकारात्मक बदलाव की नई कहानी लिखने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले और दर्शकों ने उत्साहपूर्वक खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

Chhattisgarh