घर मालिक गया तालाब नहाने, पीछे से चोर ने कर दिया खेल! सिल्वर के बर्तन और नकदी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

घर मालिक गया तालाब नहाने, पीछे से चोर ने कर दिया खेल! सिल्वर के बर्तन और नकदी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सूने मकान का ताला तोड़कर बर्तन व नगदी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

थाना बलौदा पुलिस ने चोरी का सामान किया बरामद, आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

चोरी के सिल्वर के बर्तन एवं लोहे की कढ़ाई सहित करीब ₹7,000 का मशरूका बरामद

आरोपी: रामू वर्मा उम्र 33 वर्ष, निवासी जर्वे हरदी, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा : प्रार्थी अनिल निवासी महामाया पारा, ग्राम हरदी महामाया ने दिनांक 09.09.26 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह दोपहर करीब 02:00 बजे अपने घर का दरवाजा बंद कर तालाब में नहाने गया था। वापस लौटने पर देखा कि घर के रसोई में रखे सिल्वर के गंज, कढ़ाई, लोहे की कढ़ाई सहित आलमारी में रखी ₹3,200 नगदी रकम गायब थी। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 450/2026, धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मुखबिर सूचना पर संदेही तक पहुंची पुलिस

थाना बलौदा पुलिस की आरोपी की पातासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जर्वे हरदी निवासी रामू वर्मा घटना के समय प्रार्थी के घर के आसपास घूमता देखा गया था। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर सूने मकान में घुसकर रसोई में रखे गंज, लोहे की कढ़ाई, थाली, कटोरी, चम्मच सहित आलमारी में रखी नगदी चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने नगदी रकम खर्च करना तथा चोरी किए गए बर्तनों को अपने घर में बिस्तर के नीचे छिपाकर रखना बताया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए बर्तन बरामद कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्र.आर.गजाधर पाटनवार , आरक्षक रज्जू रात्रे संतोष रात्रे, संदीप सोनंत , प्रहलाद निर्मलकर एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा

Crime